Mukesh Ambani's house Antilia: मिनी मुंबई से कम नहीं मुकेश अंबानी का महल 'एंटीलिया', घर में है 3 हैलीपैड
मुंबई। आज एक बार फिर से दुनिया के टॉप टेन रईसों में से एक उधोगपति मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' चर्चा में हैं, वजह है इसके पास के एक संदिग्ध कार में विस्फोट मिलना। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अंबानी परिवार में सबलोग सुरक्षित हैं लेकिन फिर भी इस घटना के बाद से खलबली जरूर मच गई है। फिलहाल पुलिस अपने काम में जुटी है लेकिन यहां हम बात करते हैं मुकेश अंबानी के आलीशान घर की, जिसमें 27 फ्लोर हैं और जो अपने आप में एक दुनिया समेटे हुए हैं।

आइए इसकी खासियत के बारे में जानते हैं...
- मुकेश अंबानी के इस गगन चुंबी महल का नाम अटलांटिक महासागर में एक मिथकीय द्वीप के नाम पर रखा गया है।
- इस महल में 27 फ्लोर हैं, जिसकी देखरेख 600 स्टॉफ मेंबर करते हैं।
- 4 लाख स्कायर फीट में फैले इस घर में पार्किंग के लिए ही 7 फ्लोर हैं।
- कहा जाता है कि इमारत के कई कमरों में हीरे और सोने की भी नक्काशी है।
Recommended Video
Mukesh Ambani के घर के बाहर विस्फोटक मिलने पर Reliance ने जारी किया बयान | वनइंडिया हिंदी

घर की छत पर 3 हैलीपैड हैं..
- तो वहीं घर की छत पर 3 हैलीपैड भी हैं जिसे अंबानी ऑफिस आने-जाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।
- घर में स्पा, बॉलरूम, 3 स्विमिंग पूल, योगा और डांस स्टूडियो भी हैं।
- इसके अलावा घर में एक प्राइवेट थियेटर भी है जिसमें 50 लोग एक साथ फिल्म देख सकते हैं।
- यही नहीं घर के कूड़े से बिजली बनाई जाती है ।
- तो वहीं घर में ऐसे पौधे लगे हैं, जो कि घर का तापमान मेंटन करते हैं।

घर की अनुमानित कीमत 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा है
- हर फ्लोर में एक-एक हेड कर्मचारी रहते हैं, जिनकी कमाई 2 करोड़ सालाना है।
- इस घर की अनुमानित कीमत 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा है।
- इस घर में 168 कारों के लिए 7 मंजिला गैराज है।

हर फ्लोर पर जाने के लिए एलीवेटर्स हैं...
- यह घर साउथ मुंबई की अल्टमाउंट रोड पर बना है।
- इस घर का निर्माण इस घर को शिकागो के आर्कीटेक्ट पार्किंस एंड विल ने बनाया था।
- इस महल की सबसे बड़ी बात ये है कि इसपर इसे 8 की तीव्रता वाला भूंकप का भी असर नहीं होता है।
- और इस घर के अंदर अंबानी फैमिली का पर्सनल आइस्क्रीम पार्लर हैं, जहां पर देश विदेश की फेमस आइसक्रीम मौजूद है।
- हर फ्लोर पर जाने के लिए एलीवेटर्स हैं।
More From
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications