Jwala Gutta Wedding: एक बेटे के पिता से दूसरी शादी करने जा रही हैं ज्वाला, साउथ के स्टार हैं विष्णु विशाल
हैदराबाद, 13 अप्रैल। भारत की बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के फैन के लिए बड़ी खबर है क्योंकि उनकी फेवरेट खिलाड़ी अब एक्टर विष्णु विशाल संग शादी करने जा रही हैं। ज्वाला ने खुद सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी वेडिंग कार्ड के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो 22 अप्रैल को विष्णु संग ब्याह रचाने जा रही हैं। मालूम हो कि दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले साल ही दोनों ने सगाई की थी।
Recommended Video

स्टार प्लेयर चेतन आनंद से ज्वाला ने की थी पहली शादी
आपको बता दें कि ज्वाला और विशाल दोनों की ये दूसरी शादी है। ज्वाला गुट्टा ने मशहूर बैडमिंटन प्लेयर चेतन आनंद से साल 2005 में शादी की थी लेकिन साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी भारत के पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन से ज्वाला की नजदीकियां, हालांकि बाद में एक इंटरव्यू में ज्वाला ने कहा था कि उनकी शादी टूटने की वजह थी' इज्जत' , मेरे और चेतन के रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति इज्जत कम हो गई थी, जो कि किसी भी रिश्ते के लिए काफी जरूरी होती है इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया।

एक बच्चे के पिता हैं एक्टर विष्णु विशाल
जबकि एक्टर विष्णु की शादी साल 2010 में अभिनेता के नटराज की बेटी रजनी नटराज से शादी की थी। इस शादी से उनको एक बेटा आर्यन भी है। हालांकि साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक की वजह आज तक सामने नहीं आई है। तलाक के बाद विष्णु की लाइफ में ज्वाला की एंट्री हुई और आज दोनों के प्रेम का रिश्ता शादी तब्दील होने जा रहा है।

क्रिकेटर बनना चाहते थे विष्णु विशाल लेकिन...
मालूम हो साउथ के स्टार और फिटनेस आईकॉन कहे जाने वाले विष्णु एक्टर बनने से पहले क्रिकेटर थे, उन्होंने क्रिकेट अकेडमी भी ज्वाइन की थी लेकिन कहा जाता है कि ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी, जिसके कारण उनका रूझान क्रिकेट से हट गया और फिर इन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की बात सोची।
फिल्म 'वेन्निला कबडी कुजू'
उन्होंने साल 2009 में तमिल फिल्म 'वेन्निला कबडी कुजू' से एक्टिंग करियर में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने नीरपरावई और रतसासन जैसी फिल्मों के लिए चर्चित रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपकमिंग मूवी 'अरण्या' में साउथ सुपरस्टार राणा डुग्गूबाती के साथ नजर आएंगे।

ज्वाला गुट्टा का करियर
- 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स - कांस्य पदक विजेता
- 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स - महिला डबल्स में स्वर्ण, मिक्स्ड टीम में रजत
- 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स - रजत पदक विजेता
- साल 2011 में वर्ल्ड चैंपियनशिप BW सर्किट के दौरान कांस्य पदक
- 2011 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
- 2013 तक 14 बार राष्ट्रीय बैडमिंटशिप जीती।
- 2014: एशियाई और उबेर कप कांस्य, CWG रजत पदक विजेता।
- 2016 : दक्षिण एशियाई खेलों के दौरान ज्वाला गुट्टा ने स्वर्ण पदक जीता।












Click it and Unblock the Notifications