#MumbaiRains: 'बारिश के कारण घर पर मैं अपनी वाइफ के साथ फंस गया हूं, प्लीज हेल्प'

मुंबई: कई दिनों से लगातार हो रही बारिश आज थमी है जबकि पिछले दिनों की भारी बारिश के कारण कई इलाकों में रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं। रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है जिसके कारण स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई है, जबकि कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। कई जगह सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है। जबकि मुंबई में हो रही बारिश सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ट्विटर पर कई यूजर्स तरह-तरह के ट्वीट करते देखे जा सकते हैं।

reaction of twitter users over heavy rains in Mumbai

कोई ऑफिस से छुट्टी न मिलने को लेकर परेशान है तो कोई ह्यूमर और जोक के जरिए ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'समझ नहीं आ रहा कि छुट्टी दूं या छुट्टी लूं।' जबकि कई लोग भारी बारिश के कारण घुटनों तक पानी में भी ऑफिस जाने को मजबूर हैं।

ऐसी ही एक तस्वीर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा की आई थी जो घुटनों तक पानी में रेनकोट पहने ऑफिस जा रहे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मजे लिए थे।

जबकि कुछ लोग दो दिनों से जियो का नेटवर्क न आने से भी परेशान दिखाई दिए। वहीं एक यूजर ने लिखा,'बारिश के कारण मैं अपनी पत्नी के साथ घर पर फंस गया हूं, प्लीज हेल्प'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+