मोदी सरकार का आम बजट पर क्या है देश की राय?
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में साल 2015-16 का आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट को पूरे देश को इंतजार था। इसी बजट पर लोगों के खर्चे और बचत निर्धारित होेते हैं। लोगों के घर का बजट भी यहीं बजट निर्धारित करता है। ऐसे में इस बजट को लेकर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। आइए नजर डालते हैं बजट पर मिल रही प्रतिक्रियाओं पर।

बजट पर खास लोगों की राय:
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्त मंत्री भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचनात्मक सुधार के मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहे हैं। कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। आम बजट में सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया है। आम जनता के लिए कुछ नहीं है।
They continue to please & work for benefit of businessmen & corporate houses: Ambika Soni, Cong on #Budget2015 pic.twitter.com/cZ0EQg7dBO
— ANI (@ANI_news) February 28, 2015 वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इसे गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि यह बजट आम लोगों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
This is not a practical budget, not as per the aspirations of poor & common man of nation: Mayawati #Budget2015 pic.twitter.com/R6Gq19b0wr
— ANI (@ANI_news) February 28, 2015 जहां विरोधी दल आम बजट की खामियां गिना रहे हैं तो वहीं सत्तापक्ष के लोग वित्त मंत्री को उनके काम के लिए बधाईयां दे रहे हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि जेटली जी ने शानदार काम किया है, मैं उन्हें 10 में से 9.5 मार्क्स देता हूं।
Jaitley ji has done an extremely good job, I give him 9.5 out of 10: Defence Minister Manohar Parrikar #Budget2015 pic.twitter.com/G6uoEcC6bJ
— ANI (@ANI_news) February 28, 2015 पीएम मोदी ने बजट को शानदार बताते हुए वित्त मंत्री को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट पर लिखा कि ये एक शानदार बजट है।
PM @narendramodi hails Union Budget as progressive and positive. #ModiBudgetTest pic.twitter.com/3JUzYaMCUf
— India Today (@IndiaToday) February 28, 2015 











Click it and Unblock the Notifications