लॉकडाउन के बीच फैन ने शेयर की आर. माधवन की मीम वाली तस्वीर, अभिनेता ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस बीच लोग अपने-अपने घरों में लॉकडाउन जारी रहने तक बंद रहेंगे। कई लोग सोशल मीडिया पर लॉकडाउन से जुड़े कुछ मीम शेयर कर रहे हैं। जिससे अभिनेता आर माधवन भी नहीं बच सके। उनके एक फैन ने 21 दिनों के लॉकडाउन वाला एक मीम शेयर किया, जिसमें अभिनेता की दो तस्वीरें दिख रही हैं।

क्या बोले माधवन?
इनमें पहली तस्वीर बिना दाढ़ी की है, जबकि दूसरी तस्वीर दाढ़ी वाली है। अपने इस मीम को देखकर आर माधवन खुद को रोक नहीं पाए और इसे शेयर कर दिया। उन्होंने खुद पर बने मीम को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हा हा हा.... मंजूर है... देश और मानव हित में- मंजूर है।' कैप्शन के साथ उन्होंने हाथ जोड़े इमोजी भी शेयर किए। फैन ने माधवन की तस्वीरों वाला जो मीम शेयर किया है, उसके जरिए उसने बताया है कि लॉकडाउन के पहले दिन वह ऐसे दिख रहे हैं और 21 दिन बाद ऐसे दिखेंगे।

हॉलीवुड स्टार जिम कैरी ने भी ट्वीट किया
वहीं हॉलीवुड स्टार जिम कैरी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद की तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, अभी वह क्लीनशेव्ड हैं और काम पर लौटने तक दाढ़ी बढ़ाएंगे। वह अपनी तस्वीरें शेयर करते रहेंगे ताकि लोग इस बदलाव को देख सकें। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग भी लिखा- लैट्सग्रोटुगेदर। उन्होंने अपनी एक अन्य तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आइसोलेशन में उनकी दाढ़ी थोड़ी बढ़ गई है।
'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में दिखेंगे माधवन
वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन की अगली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' है। ये फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायण के जीवन पर आधारित है। लॉकडाउन की बात करें इसे 21 दिनों के लिए पूरे देश में लगाया गया है। ताकि लोगों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाया जा सके। भारत में अभी तक इस बीमारी से 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications