Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आखिर कैसा है 500 और 2000 रुपये का नया नोट, देखिए यहां

नए नोटों की बात करें तो 500 रुपये का नया नोट पुराने नोट से बिल्कुल अलग है। रुप, आकार, बनावट के साथ-साथ रंग में भी काफी बदलाव है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 500 और 1000 रुपये के नोट बैन करने का ऐलान करके बड़ा धमाका किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब बाजार में 500 के नए नोट के साथ 2000 का नोट उतारा जाएगा। आखिर ये नए नोट कैसे होंगे बताएंगे आगे...

new note

500 और 1000 के नोट हुए बैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात करीब 8 बजे देश के नाम संबोधन में काला धन रखने वालों और नकली नोट का कारोबार करने वालों को जोरदार झटका दिया। उन्होंने 500 और 1000 रुपये के नोट बैन करने का ऐलान कर दिया।

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

अचानक हुए इस ऐलान से जैसे लोगों में हड़कंप मच गया। किसी के समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा फैसला अचानक कैसे ले लिया गया।

हालांकि पीएम मोदी ने इस ऐलान के साथ ही ये भी बताया कि आरबीआई 500 और 2000 के नए नोट ला रहा है।

आरबीआई ने दिखाया कैसे हैं नए नोट

आरबीआई ने दिखाया कैसे हैं नए नोट

आखिर ये नए नोट देखने में कैसे हैं इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल सामने आए। आरबीआई की ओर से नए नोट को प्रदर्शित किया गया। इन नए नोटों में क्या खास बातें हैं ये भी बताई गई। आगे देखिए क्या खास बातें हैं इन नए नोटों में...

1000 और 500 के नोटों पर लगा बैन

1000 और 500 के नोटों पर लगा बैन

जैसा कि आप तस्वीर में देख पा रहे हैं ये नए नोट 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों की जगह लेंगे। पुराने नोटों को जल्द से जल्द आम नागरिकों को बैंकों में जमा कराना होगा। इसके लिए सरकार ने तय समय निर्धारित किया है।

आखिर कैसा है नया 500 का नोट, देखिए

आखिर कैसा है नया 500 का नोट, देखिए

नए नोटों की बात करें तो 500 रुपये का नया नोट पुराने नोट से बिल्कुल अलग है। रुप, आकार, बनावट के साथ-साथ रंग में भी काफी बदलाव है। 500 रुपये के नोट में आगे की तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर है।

वहीं पीछे की ओर लाल किले की तस्वीर लगी हुई है। इसके साथ-साथ इसमें स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ा लोगो भी लगा हुआ है।

कुछ ऐसा होगा 2000 रुपये का नोट

कुछ ऐसा होगा 2000 रुपये का नोट

दूसरी ओर, 2000 रुपये के नए नोट के बारे में बात करें तो इसमें भी आगे कि ओर महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई है। वहीं नोट के पीछे की ओर मंगलयान की तस्वीर नजर आएगी। इसमें भी आपको स्वच्छ भारत का लोगो लगा दिख जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+