पुराने नोट बदलने के आरोप में RBI का सीनियर अधिकारी गिरफ्तार
आरबीआई के इस अधिकारी पर कमीशन लेकर पुराने नोटों को नई करेंसी से बदलने का आरोप है। करोड़ों रुपए की नई करेंसी के साथ 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
बेंगलुरू। नोटबंदी के फैसले के बाद देशभर में धड़ाधड़ पकड़े जा रहे काले धन और उसके मालिकों पर कसते शिकंजे के बीच बेंगलुरू में सीबीआई की टीम ने रिजर्व बैंक के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

आरबीआई के इस अधिकारी पर कमीशन लेकर पुराने नोटों को नई करेंसी से बदलने का आरोप है। छापेमारी में टीम ने करोड़ों रुपए की नई करेंसी के साथ 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोप है कि आरबीआई के बेंगलुरू ऑफिस में सीनियर स्पेशल असिस्टेंट के पद पर तैनात के माइकल नाम का यह अधिकारी कमीशन लेकर कालेधन को नई करेंसी में बदलने का काम कर रहा था।
इन लोगों को सीबीआई ने स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में करीब 1.5 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि नोटबंदी के फैसले के बाद बड़ी संख्या में काले धन को लेकर धर-पकड़ हो रही है।
मंगलवार को ही ठाणे के उल्लास नगर में आयकर विभाग की टीम ने पौने दस लाख रुपए की रकम बरामद की। इसमें कुछ रकम नई करेंसी में और बाकी पुराने नोटों में थी।












Click it and Unblock the Notifications