RBI ने जारी किया नोटबंदी का डेटा, विशेषज्ञ बोले-पिक्चर अभी बाकी

आरबीआई के आकड़े आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रह चुके पी चिदंबरम ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटबंदी के बाद के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक नोटबंदी के बाद 1000 रुपये के 8.9 करोड़ नोट नहीं लौटे। कुल 99 फीदसी नोट वापस आए है। आरबीआई ने बुधवार को वार्षिक रिपोर्ट 2016-17 जारी की। इस दौरान नोटबंदी के दौरान के आंकड़ों को पेश किया।

RBI ने जारी किया नोटबंदी का डेटा, विशेषज्ञ बोले पिक्चर अभी बाकी

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 1000 रुपए के 8.9 करोड़ रुपए के नोट जमा ही नहीं हुए हैं। वित्त वर्ष 2016-17 के लिए जारी रिपोर्ट में इस वक्त 2000 रुपये के 3285 मिलियन नोट सर्कुलेशन में हैं। 2000 रुपए की कुल वैल्यू 6571 बिलियन रुपए है। आरबीआई के इस आकड़े के बाद अलग -अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है।

आरबीआई के आकड़े आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रह चुके पी चिदंबरम ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नोटबंदी के बाद 15,44,000 करोड़ के नोटों में से केवल 16000 करोड़ नोट नहीं लौटे। यह एक फीसदी है। नोटबंदी की अनुशंसा करने वाले RBI के लिए यह शर्मनाक है।

वरिष्ठ पत्रकार शंकर अय्यर ने आंकड़ों को समझाते हुए कहा है कि पिक्चर अभी बाकी है।

आरबीआई के आंकड़ों पर सवाल भी उठ रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी सवाल खड़े किए हैं।

आरबीआई की तरफ से डेटा जारी किए जाने के बाद कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि अगर 99 फीसदी पैसे वापस लौट आए तो काले धन का क्या हुआ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि नोटबंदी के दौरान हुई मौतों पर केंद्र सरकार क्या कहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+