RBI के चीफ राजन को सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय बैंक गवर्नर का अवार्ड
नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के नाम पर एक और नया अवार्ड जुड़ गया है। रघुराम राजन को 10 अक्टूबर को वॉशिंगटन में यूरोमनी के 'साल के केंद्रीय बैंक गवर्नर' पुरस्कार से नवाजा गया है।

अपनी उपलब्धियों के लिए रघुराम राजन ने कई बार लोगों के सामने अपना लोहा मनवाया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक यूरोमनी ने कहा है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर राजन की सख्त मौद्रिक नीति ने हाल में उभरते बाजारों के संकट के बीच घाटे में चल रही अर्थव्यवस्था को परेशानी में डालने वाली आंधी का मुकाबला किया है।
गौरतलब है कि रघुराम राजन एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित अर्थशास्त्री हैं। रघुराम उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने 2005 में वैश्विक आर्थिक संकट की चेतावनी दी थी। पिछले साल केंद्र सरकार ने अगले 3 साल के लिए रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications