अरे वाह! सांसदों को हल्दीराम, MTR और ITC की दाल फ्राई भी 3 रुपये में ही चाहिए

अपना नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर रेलवे के एक आला अधिकारी ने बताया कि निजी कंपनियों के रेट सुनते ही संसद के अधिकारियों के होश उड़ गये। आपको बताते चलें कि संसद की कैंटीन में सांसदों को 3 रुपये प्लेट दाल मिलती है जबकि हल्दीराम ने दाल के लिए 50 रुपये, एमटीआर ने 60 रुपये और आईटीसी ने 75 रुपये प्रति प्लेट बताया है। वहीं मटर पनीर के लिए हल्दीराम ने 60 रुपये, एमटीआर ने 75 रुपये और आईटीसी ने 80 रुपये मांगे हैं।
कंपनियों का कहना है वे इस से कम में कीमत पर सप्लाई नहीं कर सकतीं लिहाजा यह बैठक बेनतीजा निकला। रेलवे अधिकारी ने बताया कि संसद के अधिकारी सांसदों के लिए रेट बढ़ाने की स्थिति में नहीं हैं। लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि पिछली बार वर्ष 2010 में कैंटीन के रेट बढ़े थे, तब भी कुछ सांसदों ने विरोध किया था।
संसद कैंटीन के मेन्यू और रेट
ब्रेड के साथ टमाटर सूप- 8 रूपए
फ्राइड फिश ऑफ चिप्स- 25 रूपए
चिकन सैंडविच- 6 रूपए
फ्रेश फ्रूट जूस- 14 रूपए
फ्रूट सलाद- 14 रूपए
हलवा- 12 रूपए












Click it and Unblock the Notifications