RBI और केंद्र के बीच विवाद सुलझने की ओर, उर्जित पटेल के इस्तीफे की अटकलों पर लगा विराम- सूत्र

नई दिल्ली। पिछले दिनों जिस तरह से केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बीच टकराव खुलकर सामने आया था, उसके बाद इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले में आरबीआई और केंद्र सरकार के बीच दूरियां कम होती नजर आ रही हैं और मसले को सुलझाने की पुरजोर कोशिश हो रही है। सूत्रों की मानें तो इसी वजह से आरबीआई गवर्नर की इस्तीफों की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

सामने आया था टकराव

सामने आया था टकराव

दरअसल आरबीआई की धारा 7 के इस्तेमाल को लेकर केंद्र और आरबीआई के बीच टकराव पैदा हो गया था, जिसके बाद यह बात सामने आई है कि सरकार धारा-7 का इस्तेमाल नहीं करेंगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आरबीआई से कर्ज के मामलों में रियायत बरतने को कहा था। सरकार केंद्रीय बैंक पर इस बात का दबाव बना रही थी कि वह बैंक के एक लाख करोड़ रुपए के रिजर्व का इस्तेमाल करना चाहती है, इसके लिए वह धारा-7 का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे कि चुनावी साल में वित्तीय घाटे को कम किया जा सके।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस का आरोप

वहीं सरकार और आरबीआई के बीच विवाद के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार नोटबंदी की त्रासदी से निपटने के लिए चुनावी वर्ष में लोगों को लुभाना चाहती है, लिहाजा वह लोगों को रेवड़ियां बांटने के लिए आरबीआई के खजाने का इस्तेमाल करना चाहती है। कांग्रेस ने दावा किया है कि आरबीआई द्वारा सरकार को जो लाभ होता था उसमे 50 फीसदी की कमी आई है। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि नोटबंदी की वजह से जीडीपी में 1.5 फीसदी का नुकसान हुआ है।

नोटबंदी पार्ट-2 की तैयारी

नोटबंदी पार्ट-2 की तैयारी

अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगााया कि आरबीआई की संस्थागत स्वाययत्तता को भी कम किया गया है। ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी पार्ट-2 की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी वजह से भारत की जीडीपी का स्तर और नीचे जा सकता है। सिंघवी ने दावा किया कि मोदी सरकार ये तमाम पैंतरे अपनी सरकार की विफलता को छिपाने के लिए कर रही है।

इसे भी पढ़ें- इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति बोले- मोदी दोबारा बनें प्रधानमंत्री, इकोनॉमी को मिलेगी रफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+