आरबीआई की अपील: कैश निकालकर न करें जमाखोरी, जरूरत पर ही निकालें
आरबीआई ने बताया है कि 500 से नीचे की करंंसी पर्याप्त मात्रा में है। आरबीआई के ऑफिसेज और बैंकों के एटीएम में यह करंसी उपलब्ध है और इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटाें के बदले नए नोट लेने के लिए बैंक और एटीएम के बाहर लाइनें लगी हैं। लोग परेशान हैं। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों से अहम अपील की है।

आरबीआई ने बताया है कि 500 से नीचे की करंंसी पर्याप्त मात्रा में है। आरबीआई के ऑफिसेज और बैंकों के एटीएम में यह करंसी उपलब्ध है और इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
इसके साथ ही आरबीआई ने लोगों से एक साथ रकम निकालकर घर में न रखने की अपील की है।
अपनी वेबसाइट पर आरबीआई ने लिखा है कि बैंकों के पास छोटी करंसी के नोट पर्याप्त उपलब्ध हैं। उसने लिखा है कि जमाखोरी करने की बजाय जरूरत पड़ने पर बैंक से निकाल लें।
आपको बता दें कि 500 रुपए के नए नोटाें की पहली खेप आरबीआई को मिल चुकी है। पहली खेप में कुल 50 लाख नोट छापे गए हैं और ये जल्द ही आपके हाथ में होंगे।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया था कि एटीएम मशीन में नए नोटों के हिसाब से ट्रे नहीं फिक्स है। इस टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से समस्या आ रही है। इसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा।
आरबीआई और वित्त मंत्री ने नए नोटों की छपाई ज्यादा और तेजी के साथ करने का आश्वासन दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications