खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू को लेकर बड़ा दावा, US मीडिया ने RAW अधिकारी पर मढ़े आरोप, क्या है मामला?
अमेरिका मीडिया ने एक रॉ अधिकारी को लेकर बड़ा दावा किया है। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पन्नून की हत्या की साजिश एक रॉ अधिकारी ने रची थी। रिपोर्ट में कथित रुप से रॉ अधिकारी का नाम लेते हुए कहा गया कि आरोपी ने पन्नून से जुड़ी जानकारी एकत्र कर ली थी।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर अमेरिका मीडिया ने वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में के मुताबिक, पन्नून की हत्या की साजिश एक रॉ अधिकारी ने रची थी। रिपोर्ट में कथित रुप से रॉ अधिकारी का नाम लेते हुए कहा गया कि आरोपी ने पन्नून से जुड़ी जानकारी एकत्र कर ली थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक सरकारी संगठन के साथ काम कर रहे विक्रम यादव ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ साजिश रची थी। वहीं नवंबर 2022 में फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका ने पन्नून को मारने की साजिश को नाकाम कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अमेरिका ने इस चिंता व्यक्त की थी, और भारत सरकार को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया कि भारत सरकार पन्नून को खत्म करने की "साजिश में शामिल" थी।
वहीं वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित तौर पर रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के साथ काम करने वाले अधिकारी विक्रम यादव ने एक हिट टीम को काम पर रखा था। विक्रम यादव ने अमेरिकी धरती का इस्तेमाल करते हुए खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून पर हमले की साजिश रची।
दरअसल, गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी देने और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गिरफ्तार दो संदिग्धों के जरिए साजिश में शामिल होने के बाद हाल ही में चर्चा में आया।












Click it and Unblock the Notifications