पाक ने किया "भारतीय अधिकारी" को गिरफ्तार करने का दावा
नई दिल्ली। देश की सीमा पर हो या फिर किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हमेशा ही अपने सिर पर चढ़े आरोपों को भारत के साथ चस्पा करने की कोशिश करने वाला पाकिस्तान RAW अफसर को गिरफ्तार करने का दावा कर रहा है। हालांकि ये दावा कितना सच और कितना झूठ है इस बात के अभी तक कोई भी पुख्ता सबूत नहीं दिए जा सके हैं।
पढ़ें- पाक दिवस पर कश्मीर में पाकिस्तानी झंडे, क्या करेंगे मोदी

गौर करने वाली बात तो ये है कि कहीं पाकिस्तान बहाने ही बहाने में अपनी किसी नई साजिश को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं। अगर है तो ये भारत के लिए चिंता का विषय है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने प्रकाशित की है खबर
पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती ने भारतीय खुफिया एजेंसी 'रॉ' के एजेंट को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है कि 'रॉ' के एजेंट को बलूचिस्तान के दक्षिणी इलाके से पकड़ा गया है। साथ ही उस पर स्थानीय अलगाववादियों की मदद का आरोप लगाया है।
पूछताछ के लिए ले जाया गया इस्लामाबाद
डॉन को पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि रॉ के इस अधिकारी को पूछताछ के लिए इस्लामाबाद लाया गया है। जानकारी की मानें तो गिरफ्तार रॉ एजेंट का नाम भूषण यादव बताया जा रहा है।
पढ़ें- पाकिस्तानी पूर्व पीएम गिलानी के हेडली से गहरे संबंध
पाकिस्तानी मीडिया की कुछ रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि गिरफ्तार जासूस भारतीय नौसेना में कार्यरत अधिकारी हैं। जबकि एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि वह इस समय इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि गिरफ्तार व्यक्ति किस रैंक के अधिकारी हैं, इसकी जांच की जा रही है।
लगाए जा रहे हैं आरोप
पाक ने दावा किया है कि रॉ अधिकारी कई प्रकार की आतंकी गतिविधियों में शामिल था। इनमें से कराची में हुआ हमला भी एक है। बलूचिस्तान के गृहमंत्री ने कहा कि अफसर की गिरफ्तारी से यह बात साबित हो गई है कि बलूचिस्तान में बाहरी हस्तक्षेप हो रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बलूचिस्तान में रॉ काम कर रही है। सब लोग मुझसे सबूत मांगते थे। अब इससे बढ़कर और क्या सबूत होगा कि उनका एक अधिकारी बलूचिस्तान में बैठ कर काम कर रहा है।'
बहरहाल पाक फिर से मुद्दा तैयार कर रहा है ताकि उसका रोना अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रोया जा सके। जबकि उसने जो अपनी गोद में खूंख्वार आतंकी बिठा रखे हैं उनकी ओर देखना मुनासिब ही नहीं समझता। फिर वो चाहे हाफिज सईद हो या फिर दाऊद इब्राहिम।












Click it and Unblock the Notifications