बोले रविशंकर- तीन तलाक पर क्यों चुप हैं महिला नेता, खत्म हो ये कुप्रथा
भारतीय जनता पार्टी लगातार तीन तलाक के मसले को उठा रही है। इस मसले पर संवैधानिक पीठ की सुनवाई भी जारी है।
नई दिल्ली। तीन तलाक खत्म होना चाहिए। यह मामला धर्म से नहीं जुड़ा है बल्कि एक कुप्रथा है। यह बातें विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक के मसले पर कहीं।
बता दें कि आज 11 मई से सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के मामले पर 5 जजों की संवैधानिक पीठ सुनवाई कर रही है।

रविशंकर ने कहा कि तीन तलाक से सबसे ज्यादा पीड़ित उत्तर प्रदेश और बिहार की महिलाएं हैं लेकिन नितीश कुमार, लालू प्रसाद क्यों चुप हैं? रविशंकर ने कहा कि मैं खासकर महिला नेताओं से अपील करना चाहूंगा कि वो इस मसले पर आगे आएं। इस दौरान रविशंकर ने सोनिया गांधी और मायावती का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है।
रविशंककर ने कहा कि कई मुस्लिम देशों में तीन तलाक बैन है तो ऐसे में इसे धर्म से क्यों जोड़ा जा रहा है। यह एक कुप्रथा है, जिसे खत्म होना चाहिए।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications