Hello MLA... पत्नी रिवाबा की जीत से रवींद्र जडेजा हुए 'हैप्पी', किया ये ट्वीट

रिवाबा जडेजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के करशनभाई को 53 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

ravindrasinh jadeja wishes wife rivaba jadeja says you truly deserve it

Recommended Video

    Ravindra Jadeja and Rivaba: रिवाबा की जीत पर रवींद्र जडेजा का ट्वीट वायरल | वनइंडिया हिंदी |*Sports

    गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में कई बड़े चेहरों के सिर पर ताज सजा है। इसमें टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम भी शामिल है। रिवाबा ने जामनगर नॉर्थ सीट से शानदार जीत हासिल की है। रिवाबा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के करशनभाई को 53 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

    27 सालों से गुजरात की सत्ता पर आसीन बीजेपी ने 2022 के चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की है। इन नतीजों के बाद अब अगले पांच सालों तक बीजेपी ही गुजरात की सत्ता काबिज रहेगी। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है।

    गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत को लेकर चर्चा के साथ एक ऐसी सीट भी चर्चा में है, जिसपर रवींद्र जडेजा की पत्नी ने जीत हासिल की है। जामनगर नार्थसीट से जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और 88835 वोट हासिल कर जीत गईं।पति रवींद्र जडेजा ने रिवाबा को खास अंदाज में जीत की बधाई दी है। साथ ही जामनगर की जनता को धन्यवाद कहा है।

    जडेजा ने शुक्रवार को ट्वीटर पर फोटो शेयर कर रिवाबा को बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हेलो विधायक, आप ये जीत डिसर्ब करती थीं'। फिर उन्होंने गुजराती में लिखा है- 'जामनगर की जनता जीत गई है। मैं सभी लोगों का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं'। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि 'जामनगर के विकास के लिए अच्छे कदम उठाए जाएंगे'।

    बीजेपी ने गुजरात में बनाए रिकॉर्ड

    बता दें, बीजेपी ने गुजरात चुनाव में जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जोरदार जीत हासिल कर लगातार 7वीं बार सत्ता में वापसी की है। बीजेपी ने गुजरात में अब तक का सबसे रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया। चुनाव में बीजेपी ने 182 में से 156 सीटें जीतीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+