क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भाजपा में शामिल
Recommended Video

जामनगर। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। रविवार को गुजरात के जामनगर में उन्होंने राज्य सरकार में कृषि मंत्री आरसी फाल्दू और सांसद पूनम मदाम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। रिवाबा इससे पहले गुजरात में करणी सेना में पदाधिकारी थीं। रविंद्र और रिवाबा ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी है।

रिवाबा ने बीते साल अक्टूबर में राजपूत संगठन 'करणी सेना' में शामिल हुई थीं। उन्हें करणी सेना ने गुजरात इकाई की महिला शाखा का प्रमुख बनाया था। ये संगठन फिल्म पद्मावत को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन और हिंसा करने के आह्वान करने के चलते चर्चा में आया था। रिवाबा मूल रूप से गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली हैं। हरफनमौला क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बड़ी बहन नैनाबा जडेजा भी राजनीति में हैं।

करणी सेना में शामिल होने की खबरों से पहले मई 2018 में रिवाबा उस समय भी चर्चा में आई थीं जब जामनगर में उनकी कार एक पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई। जिसके बाद दोनों में बहस हुई। रिवाबा ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मी ने उन पर हाथ उठाया है। इसको लेकर उन्होंने काफी हंगामा काटा था, पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही वो शांत हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications