पत्नी ने RSS का किया गुणगान तो रवींद्र जडेजा ने की तारीफ, हुए ट्रोल, बचाव में उतरी BJP

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल उनकी पत्नी भाजपा विधायक हैं। उनके एक वीडियो को रवींद्र जडेजा ने तारीफ की है।

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja trolled: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी से गुजरात की विधायक हैं। रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी के लिए गुजरात चुनाव में चुनाव प्रचार भी किया था। पत्नी की जीत के बाद जडेजा ने अपनी पत्नी को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया था, मिलिए गुजरात की विधायक से। अब जडेजा ने अपनी पत्नी का एक और वीडियो शेयर किया है, जिसको लेकर वह ट्रोल हो रहे हैं।

क्या कहा रवींद्र जडेजा ने

क्या कहा रवींद्र जडेजा ने

दरअसल रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा को जो वीडियो शेयर किया है उसमे उन्होंने पत्नी की आरएसएस के बारे में जानकारी की तारीफ की है। जडेजा ने ट्वीट करके लिखा, RSS के बार में आपकी जानकारी को देखकर अच्छा लग रहा है। एक ऐसा संगठन जो मूल्यों को आगे बढ़ाता ताकि भारतीय संस्कृति बनी रहे, समाज के आदर्श स्थापित रहें। आपकी जानकारी और कड़ी मेहनत आपको औरों से अलग करती है। आगे बढ़ती रहिए। वीडियो में गुजराती में बोलते हुए रिवाबा कहती हैं कि आरएसएस राष्ट्रीयता, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रधर्म, संगठन, एकता, त्याग, बलिदान की नींव पर खड़ा है।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

लोग कर रहे हैं ट्रोल

रिवाबा की आरएसएस की जानकारी को लेकर किए गए ट्वीट पर लोग सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा क्या आप राजनीति में शामिल हो गए हैं या फिर बीसीसीआई ने भाजपा और आरएसएस के सामने घुटने टेक दिए हैं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने एक टीवी डिबेट में कहा ईडी, आयकर विभाग के डर के चलते खिलाड़ी, एक्टर हर कोई भाजपा को खुश रखने की कोशिश कर रहा है।

भाजपा उतरी बचाव में

वहीं जिस तरह से रवींद्र जडेजा को लोग ट्रोल कर रहे हैं उसका भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने बचाव किया है। रवींद्र जडेजा का बचाव करते हुए पूनावाला ने लिखा, रवींद्र जडेजा की एकमात्र गलती यह थी कि उन्होंने अपनी पत्नी का समर्थन किया, उनका उत्साहवर्धन किया और सच बोला। लेकिन उनके खिलाफ नफरती कमेंट देखिए, लुटियन के इकोसिस्टम ने उन्हें यह निर्देश दिया। कांग्रेस के राशिद अल्वी भी उनपर निशाना साध रहे हैं, परिवार की तारीफ अच्छी बात है, लेकिन राष्ट्रवादी संगठन की तारीफ ठीक नहीं, क्यों?

कांग्रेस पर खड़ा किया सवाल

पूनावाला ने कहा कि पूर्व में कई कांग्रेस नेताओं ने आरएसएस की तारीफ की है। जिसमे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हैं। कई क्रिकेटर खुलकर कांग्रेस का समर्थन करते हैं। लेकिन कांग्रेस की आरएसएस के खिलाफ नफरत अलग ही स्तर पर जा रही है, जोकि रवींद्र जडेजा के खिलाफ कमेंट में दिख रही है। बता दें कि रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी के लए जामनगर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था। रिवाबा का यह पहला चुनाव था और इसमे उन्होंने जीत दर्ज की है। जिस तरह से रवींद्र जडेजा ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर रैलियों में हिस्सा लिया उसको लेकर वह लोगों के निशाने पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+