क्या साजिश के तहत पुलवामा और एयर स्ट्राइक पर सवाल कर रहे हैं कांग्रेस नेता: रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया है कि पुलवामा हमले और एयर स्ट्राइक पर उनके सवाल किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं। प्रसाद ने कहा, भाजपा ये जानना चाहती है कि पुलवामा हमले पर उनके ट्वीट क्या किसी खास साजिश का हिस्सा हैं, क्योंकि जो यहां कहा जा रहा है वो पाकिस्तान में दिखाया जा रहा है। रविशंकर प्रसाद ने पुलवामा हमले और वायुसेना की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर सरकार से पूछे गए सवालों पर ये बात कही है।

air strike, pulwama, Ravi Shankar Prasad, air force, pakistan, congress, bjp पाकिस्तान, भारतीय वायुसेना, पुलवामा, भाजपा, कांग्रेस

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पुलवामा हमले को 'पुलवामा की दुर्घटना' कहने पर भी उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के 45 जवान इस हमले में मारे गए। ये एक भयंकर आतंकी हमला था और दिग्विजय सिंह इसे दुर्घटना कह रहे हैं। दिग्विजय ने अपने स्तर को बेहद घटा लिया है। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं में अपने स्तर को नीचे ले जाने का एक मुकाबला चल रहा है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच एयर स्ट्राइक के दावों को लेकर जुबानी जंग चल रही है। बता दें कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाक में एयर स्ट्राइक कर जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया था। वायुसेना ने इस पर साफ कर दिया कि उनकी स्ट्राइक कामयाब रही, हमला टारगेट पर किया गया लेकिन मरने वालों की संख्या की उन्हें जानकारी नहीं है। भारतीय मीडिया में हमले में 300 से 350 आतंकी मारे जाने की बात कही तो विदेशी मीडिया ने किसी के मारे जाने के दावे को नकार दिया। इस पर विपक्ष के नेताओं ने हमले की सच्चाई सामने रखने की मांग सरकार से की।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हमले में 250 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया तो विपक्ष के नेताओं ने सवाल किए कि आखिर उनके पास ये आंकड़ा कहां से आया। एक तरफ भाजपा के नेता एयर स्ट्राइक को अपनी सफलता की तरह दिखाते हुए इस पर किसी भी तरह का सवाल करने के लिए विपक्ष को मना कर रहे हैं तो विपक्ष लगातार इसको लेकर सवाल कर रहा है। इस पर दोनों ओर से जुबानी जंग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+