चीन सीमा विवाद पर राहुल के सवाल पर रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार से सवाल किया था, उसको लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उनपर निशाना साधा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री चीन के साथ सीमा मसले की संवेदनशील जानकारी लोगों के बीच साझा करें। मुझे लगता है कि उनका खुद का भी एक तंत्र है, जिससे वह यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। क्या उन्होंने डोकलाम विवाद के समय में चीन के प्रतिनिधि से बात नहीं की थी, जिसके बारे में उन्होंने शुरुआत में इनकार किया था, लेकिन बाद में लोगों के दबाव में उन्होंने इसे स्वीकार किया था।

ravishankar

बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि लद्दाख में चीनी हमारे क्षेत्र में दाखिल हो गए हैं, इस बीच प्रधानमंत्री पूरी तरह खामोश हैं और कहीं नजर नहीं आ रहे, इससे पहले राहुल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा था कि क्या क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है? जिसके बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि ये वही व्यक्ति हैं जिन्होंने बालाकोट हवाई हमले और 2016 के उरी हमले के बाद सबूत मांगे थे, उन्हें कोई बताए कि चीन जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर ट्विटर पर सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए।

Recommended Video

    India China Ladakh LAC Dispute: Rahul Gandhi का PM Narendra Modi पर तीखा हमला | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने रविशंकर प्रसाद के इस बयान पर कहा था कि विपक्ष पर अनुचित और गैर जिम्मेदाराना हमला करने के बजाय सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले यह बताना चाहिए कि चीनी सैनिकों ने भारत के कितने क्षेत्र पर कब्जा किया है और इस अतिक्रमण के लिए कौन जिम्मेदार है, वो कांग्रेस पर टिप्पणी बाद में कर लें लेकिन पहले सीमा विवाद के बारे में स्पष्टीकरण दें। यही नहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा था कि राष्ट्रीयता और भारतीयता पर भाजपा और आरएसएस का कोई एकाधिकार नहीं है और देश की भूमि पर किसी तरह के अतिक्रमण पर सरकार से सवाल करना बतौर भारतीय नागरिक हमारा कर्तव्य है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+