आधार से लिंक होगा ड्राइविंग लाइसेंस, एक्सीडेंट कर कहीं भी भागेंगे पकड़े जाएंगे

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने के पीछे एक बड़ी वजह बताई है। मंगलवार को प्रेस से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने बताया कि, मैं लाइसेंस के साथ आधार कार्ड को जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बातचीत कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि, ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से इसलिए लिंक करवाया जा रहा है तकि अपराधियों पकड़ा जा सके।

एक्सीडेंट कर भागे लोगों को पकड़ लेगी पुलिस

एक्सीडेंट कर भागे लोगों को पकड़ लेगी पुलिस

रविशंकर ने कहा कि, ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से इस लिए लिंक करवाया जा रहा है ताकि नशे में चलने वाला चालक एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों को मारकर भाग जाए, तो वह पकड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एक व्यक्ति अपना नाम तो बदल सकता है लेकिन वह उंगलियों के प्रिंट नहीं बदल सकता।

 लाइसेंस को लिंक करने की कोई समय अवधि नहीं

लाइसेंस को लिंक करने की कोई समय अवधि नहीं

आपको बता दें कि, 2017 से ही ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने की बात चल रही है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने के पक्षधर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आधार के साथ ड्राइविंग लाइसेंस को लिंक करने की कोई समय अवधि नहीं दी है।

फर्जी लाइसेंसों पर लगेगी रोक

फर्जी लाइसेंसों पर लगेगी रोक

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, केंद्र सरकार के इस कदम का मकसद फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाना है। आधार से जुड़े होने से आपके सारे बायोमीट्रिक डिटेल्स सरकारी एजेंसियां ड्राइविंग लाइसेंस से पता कर सकेंगी। ऐसे में अगर कोई शख्स दो ड्राइविंग लाइसेंस बनाना चाहता है तो उसकी चोरी पकड़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने बढ़ाई Virtual Aadhaar ID की समयसीमा, 1 जुलाई से होगा लागू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+