महाराष्ट्र: रविशंकर ने शिवसेना पर बोला हमला, कहा- कुर्सी के लिए मैच फिक्सिंग का खेल चल रहा था

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार को बीजेपी ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने लिया है। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में मचे बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शिवसेना पर बड़ा हमला बोला है। देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में फडणवीस की छवि एक ईमानदार मुख्यमंत्री के तौर पर रही है उनकी सरकार में कोई भी घोटाला नहीं हुआ।

Recommended Video

    Maharashtra में Shiv sena पर वार, सुनिए Ravi Shankar Prasad ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिन्दी
    शिवसेना ने स्वार्थ में आकर तोड़ी 30 साल की दोस्ती

    शिवसेना ने स्वार्थ में आकर तोड़ी 30 साल की दोस्ती

    रविशंकर प्रसाद ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि, कहा जा रहा है कि लोकतंत्र की हत्या की हो गई है। जब शिवसेना स्वार्थ भाव से प्रेरित होकर अपनी 30 साल की दोस्ती तोड़कर अपने घोर विरोधियों का दामन थाम ले तो ये लोकतंत्र की हत्या नहीं है क्या? चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना किसके इशारे पर उत्तेजक हो गई थी? उन्होंने कहा कि, भाजपा और शिवसेना ने जब बहुमत प्राप्त किया तो ये भाजपा गठबंधन की नैतिक और चुनावी विजय थी।

    शरद पवार और कांग्रेस ने खेला कुर्सी का खेल

    शरद पवार और कांग्रेस ने खेला कुर्सी का खेल

    रविशंकर ने कहा कि, शरद पवार और कांग्रेस ने परिणाम के बाद बयान दिया था कि हमें विपक्ष में बैठने का जनमत मिला है। तो ये विपक्ष में बैठने का जनमत कुर्सी के लिए मैच फिक्सिंग कैसे हो गया था। उनका प्रमाणिक कांग्रेस विरोध जग जाहिर है, उनकी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद और भारत की संस्कृति-संस्कार के प्रति समर्पण प्रमाणिक है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, जो आदरणीय बाला साहब ठाकरे के आदर्शों को जीवित नहीं रख सके उनके विषय में कुछ नहीं कहना है।

    छत्रपति शिवाजी की बात न करे शिवसेना

    छत्रपति शिवाजी की बात न करे शिवसेना

    रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि एक स्थाई सरकार के आग्रह पर देवेन्द्र फडणवीस की अगुवाई में अजीत पवार के साथ बड़ा तबका आकर सरकार को सहयोग करे तो इसे लोकतंत्र की हत्या कहा जाता है। कुछ लोग छत्रपति शिवाजी की विरासत की बात कर रहे हैं, उनसे मैं बस इतना कहूंगा कि सत्ता के लिए अपने विचारों से समझौता करने वाले तो कम से कम छत्रपति शिवाजी की बात न करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+