15 दिनों से अस्पताल में भर्ती है सलमान की हीरोइन, रवि किशन ने बढ़ाया मदद का हाथ
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'वीरगति' में काम कर चुकी एक्ट्रेस पूजा डडवाल इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। पूजा पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी स्थिति बीएमसी के टीबी अस्पताल में भर्ती हैं। टीबी और फेफड़े में इंफेक्शन की बीमारी से पीड़ित पूजा की हालात ऐसी भी नहीं रह गई है कि वो अपना सही से इलाज करवा सके।

टीबी जैसी गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही पूजा ने वीडियो के जरिए सलमान खान से मदद मांगी, लेकिन सलमान तो आगे नहीं आए उनके साथ काम करने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने मदद का हाथ बढ़ाया है। रवि किशन ने उनकी मदद की हैऔर उनके पास पैसे और फल अस्पताल में पहुंचाया है। रवि किशन ने बताया कि उन्होंने निर्देशक विनय लाड की फिल्म में पूजा के साथ काम किया था। हालांकि उन्होंने धनराशि से पर्दा नहीं उठाया।
गौरतलब है कि लंबे वक्त से फिल्मों से दूर रही पूजा डडवाल गोवा में कसीनो चलाती थी, लेकिन बीमारी के बाद उनके पति और परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया। पूजा के दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए सलमान खान से मदद मांगी।












Click it and Unblock the Notifications