सूअर के बच्चे के साथ ATM पहुंचा ये एक्टर, वायरल हुई तस्वीर

नोट बंदी का ये दौर क्या क्या दिन नहीं दिखा रहा है।

नई दिल्ली। नोटबंदी का ये दौर लोगों को क्या-क्या दिन नहीं दिखा रहा है। कुछ ऐसा ही एक तेलगू कलाकार के साथ हुआ। वो 22 नवंबर को पैसे निकालने के लिए एटीएम लाइन में लगे थे।

हालंकि वो उस वक्त अकेले नहीं बल्कि एक सुअर के बच्चे के साथ थे।

ये तेलगू कलाकार थे रवि बाबू। जब वो लाइन में लगे थे तो उनके साथ सूअर का एक बच्चा था। उनकी ये तस्वीर ट्वीटर पर वायरल हो गई।

ravi babu

फिल्म में काम कर चुका है ये सूअर

बता दें कि सूअर का यह बच्चा रवि की फिल्म अधूगो में काम कर चुका है। यहां यह बात भी दीगर है कि रवि बाबू ने कई और सूअर के बच्चे पाल रखे हैं।

अपने साथ सूअर के इस बच्चे को अपने साथ लाइन में लगाने पर रवि बाबू कहते हैं कि मैं जहां भी जाता हूं, इसे साथ ले जाता हूं क्योंकि घर पर इसका ख्याल रखने के लिए कोई नहीं है।

रवि के मुताबिक उन्हें पैसे निकालने थे इसलिए वो सूअर के इस बच्चे को अपने साथ ले आए। लोग इसे देख कर आश्चर्यचकित तो हुए लेकिन किसी ने मजाक नहीं बनाया।

पीएम मोदी ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट बंद कर दिए जाएंगे।

साथ ही कहा था कि 500 और 2,000 रुपए के नए नोट बाजार में आएंगे। पीएम की इस घोषणा के बाद से ही देश में अफरातफरी का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+