रवीना को खेत में फावड़ा चलाते देख यूजर्स ने पूछा सवाल, एक्‍ट्रेस ने कहा- हां भाई, सच में किया है मैंने

मुंबई। अपने जामने की जानी मानी एक्‍ट्रेस रवीन टंडन ने रविवार शाम एक वीडियो शेयर किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इसपर कई तरीके की प्रतिक्रियाएं भी आई जिसका रवीना टंडन ने करारा जवाब दिया है। वीडियो में रवीना टंडन अपने गांव के खेत में फावड़े से सफाई करती और प्‍लास्‍ट‍िक निकालती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर वो ट्रोल्स ने निशाने पर आ गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने बेहद मजेदार अंदाज में इन ट्रोल्स को जवाब दिया है। रवीना ने जवाब में भी एक वीडियो ही साझा किया।

रवीना को खेत में फावड़ा चलाते देख यूजर्स ने पूछा सवाल, एक्‍ट्रेस ने कहा- हां भाई, सच में किया है मैंने

आपको बता दें कि रवीना का वीडियो देखकर कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए थे और पूछा था कि उन्‍होंने वाकई ऐसा कुछ किया है या सिर्फ तस्‍वीरें ख‍िंचवाई हैं। इसके बाद अब अभिनेत्री ने सबूत देते हुए एक नया वीडियो साझा किया है, इसमें वह फावड़े से मिट्टी खोदती और उसमें से प्लास्टिक कचरा निकालती हुई नजर आ रही हैं। रवीना ने इस नए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हां भाई, सच में किया। आप में से बहुतों ने पूछा कि क्या मैंने सच में इसे खोदा है? इससे पहले मैंने सिर्फ एक छोटा सा वीडियो साझा किया था, मैं नहीं चाहती थी कि आपको मेरे खुदाई करने की क्षमता के साथ पकाऊं, मुझे पता नहीं था कि मुझे इस दौरान कैमरे में शूट किया जा रहा है। चलो शुभरात्रि जी! जय रामजी।'

आपको बता दें कि इससे पहले शेयर किए गए वीडियो में रवीना ने लिखा था कि 'मेरे गांव के घर में मजदूरों द्वारा खेत में छोड़े गए प्लास्टिक के अवशेषों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रही हूं। मोहल्ले के आसपास भी प्लास्टिक कचरा उठाने का काम किया। यह वीकेंड अच्छी तरह से बिताया!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+