तनुश्री-नाना विवाद के बीच रवीना टंडन का बड़ा बयान, स्टार्स की पत्नियों पर साधा निशाना

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर अब एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी बयान आया है। रवीना ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ बोलते हुए तनुश्री का साथ दिया है। हालांकि उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका कहना है कि तनुश्री के आरोपों पर बॉलीवुड की ये चुप्पी परेशान करने वाली है।

Recommended Video

    Tanushree Dutta के बहाने Akshay Kumar और Twinkle Khanna पर भड़की Raveena Tandon | वनइंडिया हिंदी
    Raveena Tandon

    नई दिल्ली। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर अब एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी बयान आया है। रवीना ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ बोलते हुए तनुश्री का साथ दिया है। हालांकि उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका कहना है कि तनुश्री के आरोपों पर बॉलीवुड की ये चुप्पी परेशान करने वाली है। इतना ही नहीं, रवीना टंडन ने बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को भी निशाने पर लिया है। रवीना टंडन ने नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'गुलाम-ए-मुस्तफा' में साथ काम किया है।

    रवीना टंडन का स्टार वाइव्स पर निशाना

    रवीना टंडन का स्टार वाइव्स पर निशाना

    रवीना टंडन ने भी इंडस्ट्री में होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाई है। रवीना ने ट्वीट कर बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों और ग्रलफ्रेंड्स पर निशाना साधते हुए कहा, 'वर्कप्लेस में उत्पीड़न को परिभाषित क्या करता है? यही फैक्ट की इंडस्ट्री में कई पत्नियां/गर्लफ्रेंड्स चुपचाप देख रही हैं, जब उनका पति फ्लर्ट करने के बाद एक्ट्रेसेस का करियर बर्बाद कर रहा है, उन्हें अपने अगले टारगेट से रिप्लेस कर रहा है।'

    तनुश्री को किया सपोर्ट लेकिन नाना पर बोलने से बचीं

    तनुश्री को किया सपोर्ट लेकिन नाना पर बोलने से बचीं

    रवीना ने आगे तनुश्री दत्ता का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'जब हमारी अपनी इंडस्ट्री अपनों को ही सुरक्षित रखने में असफल हो जाए, तो वो खोने लगते हैं। हम महिला सशक्तिकरण पर फिल्में बनाते हैं जो खोखली होती हैं। तनुश्री दत्ता केस पर चुप्पी दर्दनाक है।' एक्ट्रेस ने आगे तनुश्री का साथ तो दिया, लेकिन नाना पाटेकर के खिलाफ कुछ बोलने से बचती दिखीं। रवीना ने ट्वीट किया, 'अफसोस कोई प्रूफ नहीं है, लेकिन इस घटना ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी। मैंने भी नाना के साथ काम किया है और उनके गुस्से के बारे में सुना है, लेकिन कभी देथा नहीं। बल्कि वो मेरे साथ काफी अच्छे थे।'

    'कानून को अपना काम करने दें'

    'कानून को अपना काम करने दें'

    रवीना ने कहा कि आज सोशल मीडिया है और काफी जानकारी मिल जाती है। 10 साल पहले लोग गॉसिप मैगजीन के सहारे रहते थे जो विवादस्पद हेडलाइन लगाती थीं। मीडिया पर सवाल उठाते हुए एक्ट्रेस ने कहा तब किसी को सच्चाई और पीत पत्रकारिता के बीच अंतर नहीं पता था। रवीना ने कहा कि अब चश्मदीद भी सामने आए हैं और तनुश्री का साथ दिया है। कानून को अपना काम करने दें और खुद जज ना बनें और मीडिया लिंच न करें।

    कहीं रवीना का इशारा इस तरफ तो नहीं?!

    कहीं रवीना का इशारा इस तरफ तो नहीं?!

    इसी बीच रवीना टंडन का एक दो साल पुराना ब्लॉग भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में होने वाले यौन शोषण के खिलाफ लिखा था। इस ब्लॉग में उन्होंने एक्टर्स द्वारा एक्ट्रेसेस का यौन उत्पीड़न करने और उाके करियर खराब करने की बात कही थी। ब्लॉग में भी रवीना ने स्टार्स की पत्नियों पर निशाना साधा था। भले ही रवीना ने अपने ट्वीट या ब्लॉग में किसी एक्टर का नाम नहीं लिया हो, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एक स्टार कपल से जोड़ दिया है। रवीना के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट कर लिखा कि यहां अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बात हो रही है? बता दें कि रवीना से अफेयर के बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+