गोवा: रेव पार्टी में पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, 20 गिरफ्तार, लाखों के ड्रग्स भी बरामद
नई दिल्ली: एक ओर कोरोना महामारी के चलते सरकार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है, साथ ही बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दे रही है। इस बीच भी कई लोग ऐसे हैं, जिनको सरकार के निर्देश की फिक्र नहीं है। शनिवार रात गोवा में क्राइम ब्रांच ने एक रेव पार्टी का पर्दाफाश किया, जहां दर्जनों लोग नियमों को उल्लंघन कर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुई है।

गोवा पुलिस के मुताबिक उन्हें शनिवार रात वागाटेर के फ्रेंजीपन्नी विला में एक रेव पार्टी की खबर मिली थी। जिस पर क्राइम ब्रांच तुरंत सक्रिय हुआ और वहां पर छापेमारी की। इस दौरान 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी पकड़ी गई है, जिसकी कीमत 9 लाख के करीब है। गोवा पुलिस के मुताबिक उन्होंने पार्टी आयोजित करने और उसमें शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इसमें शामिल अन्य की तलाश की जा रही है।
क्या होती है रेव पार्टी?
इन दिनों रेव पार्टी का चलन बढ़ता जा रहा है। देखा जाए तो ये सामान्य पार्टी से हटकर होती है। आम भाषा में कहें तो रेव पार्टी शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच गाना और सेक्स का कॉकटेल होता है। ये पार्टी एकदम गोपनीय तरीके से आयोजित की जाती है। गोवा, मुंबई जैसे जगहों पर रेव पार्टियां नए साल या फिर विकएंड पर जमकर आयोजित होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications