Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हाथ में बीयर की बोतल लेकर बार-बालाओं संग हरियाणवी गाने पर खूब नाचा 'रावण', Video वायरल

नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाने वाला त्योहार विजयदशमी (दशहरा) मंगलवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी इस पर्व की खासी धूम देखने को मिली। जगह-जगह पर रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें आम लोगों के साथ-साथ दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। वहीं दशहरे की धूम के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में 'रावण' की ड्रेस पहना हुआ एक शख्स नजर आ रहा है, जिसके हाथ में बीयर की बॉटल नजर आ रही है। ये शख्स न केवल शराब पी रहा बल्कि लड़कियों के साथ नाचता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो को कांग्रेस के नेता मोहित जैन ने भी शेयर किया है।

'रावण' के लड़कियों संग नाचने का वीडियो वायरल

'रावण' के लड़कियों संग नाचने का वीडियो वायरल

मोहित जैन ने अपने ट्विटर हैंडल से न केवल 'रावण' की वेशभूषा वाले शख्स का शराब पीते और डांस करते हुए वीडियो शेयर किया बल्कि कुछ टिप्पणी भी की है। मोहित जैन ने इस ट्वीट में लिखा, 'ऐसा तो रावण का चरित्र भी ना था !! रावण सिर्फ़ अभिमानी था , लेकिन संस्कारी ब्राह्मण भी था!! हिन्दू धर्म का सार्वजनिक रूप से कैसे मजाक उड़ाया जा रहा है!!' इस वीडियो शेयर करते हुए मोहित जैन ने अलका लांबा और बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को टैग भी किया है।

कांग्रेस नेता मोहित जैन ने ट्वीट किया ये वीडियो

कांग्रेस नेता मोहित जैन ने ट्वीट किया ये वीडियो

हालांकि, 'रावण' के डांस करने का ये वायरल वीडियो कब का है और कहां का है इस बारे में स्पष्ट तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है। हम इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकते लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसलिए हम इसे आपके सामने रख रहे हैं। फिलहाल मोहित जैन के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए इस वीडियो को अब तक में करीब 6 हजार लोगों ने देखा है। वहीं 183 रिट्वीट और 400 के करीब लाइक्स भी किए गए हैं।

देखिए, 'रावण' का बीयर पीते हुए डांस का वायरल VIDEO

एक ओर जहां 'रावण' का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी ओर मोहित जैन के ट्वीट किए गए इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'ये तो रावन अपमान है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खुला मजाक बना रहे हैं और कितने खुश हो रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सही है धर्म तो कही दिख ही नहीं रहा।'

इसे भी पढ़ें:- दशहरा: महाराष्ट्र के संगोला गांव में रावण दहन नहीं, 200 वर्षों से इस वजह से होती है उसकी पूजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+