Raunak Khatri: कौन हैं DU के नए अध्यक्ष रौनक खत्री, क्यों पड़ा मटका मैन नाम, NSUI से कैसे जुड़े?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई ने बाजी मारी है, जबकि उपाध्यक्ष और सचिव के पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया। डीयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष पद पर NSUI के रौनक खत्री, संयुक्त सचिव पद पर NSUI के ही लोकेश विजयी रहे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ABVP के भानू प्रताप ने जीत दर्च की। सचिव पर ABVP के मृत्रवृंदा ने जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं कि स्टूडेंड यूनियन के अध्यक्ष बने मटका मैन यानी रौनक खत्री ने एबीवीपी को कैसे पटखनी दी, उनके एनएसयूआई में एंट्री कैसे हुई और यूनिवर्सिटी में किस सब्जेक्ट की पढ़ाई करते हैं...

डीयू के इस बार के छात्र संघ चुनाव में दो सीटों पर NSUI और दो सीटों पर ABVP ने जीत दर्ज कराई . अध्यक्ष और सयुक्त सचिव पद पर NSUI ने परचम लहराया। वहीं उपाध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP ने जीत दर्ज की।

Raunak Khatri DUSU President

DUSU के अध्यक्ष रौनक खत्री का मटका मैन नाम क्यों?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार NSUI रौनक खत्री ने एबीवीपी को पछाड़कर जीत हासिल की। रौनक खत्री लॉ स्टूडेंट हैं और इन्हें मटका मैन की उपाधि दी गई है। 'मटका मैन ऑफ DU' के नाम ने पूरी यूनिवर्सिटी में फेमस 22 वर्षीय रौनक खत्री के चाहे चुनावी प्रचार में हों या फिर किी धरना प्रदर्शन में, सभी जगह उनके पास एक मटका हमेशा रहता है, जिसके चलते वे पूरी यूनिवर्सिटी में मटका मैन के नाम से फेमस हैं।

क्यों मिला मटका मैन नाम?
रौनक खत्री दिल्ली विश्वविद्यालय में पीने के पानी की खराब व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी। जिसके बाद वर्ष 2024 के मार्च महीने में कॉलेज में मटके रखवाया गया। लेकिन उनका विरोध फिर भी चलता रहा बाद में उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। रौनक ने कोर्ट में वॉटर कूलर, WiFi और AC की व्यवस्था के लिए याचिका भी दायर की और तब जाकर समस्या का समाधान हो पाया।

किन मुद्दों पर रौनक का चुनाव?
रौनक किसी राजनीतिक संगठन का हिस्सा नहीं हैं। वे अगस्त 2024 में वे NSUI से जुड़े थे और सदस्यता ली थी। NSUI में आने से पहले उन्होंने 'देहात से DU तक' का नारा दिया था। रौनक का मुख्य चुनावी मुद्दा DU की आधारभूत संरचनाओं में सुधार करना है। इसके अलावा वे एडमिशन में ट्रांसपेरेंसी, छात्राओं से जुड़े मुद्दों पर काम करनने के साथ NSUI के मेनिफेस्टो में लिखी हर बात को पूरा करना अपना मिशन के रूप में पूरी करना चाहते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर चुने के जान के बाद रौनक खत्री ने अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आज इतिहास रचा गया है। इतिहास बदल गया है - यह सब हमारे काम के कारण है। दिखावा और अहंकार हार गया है। विधि संकाय के एक छात्र के रूप में, मैं सभी छात्रों को आश्वासन देता हूं कि मैं खड़ा रहूंगा जैसा कि उन्होंने मुझे विजयी बनाया है, छात्र के प्रति बुनियादी ढांचा और स्टाफ का व्यवहार सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+