एक नहीं पूरी 12 बोतल शराब पीकर टल्‍ली हो गए चूहे, जानें पूरा मामला

चेन्‍नई, 6 जुलाई। लॉकडाउन में लोग घरों में कैद रहे और जमकर बोर हुए लेकिन एक शराब की दुकान में बंद चूहों की जमकर मौज हो गई। शराब की दुकान में चूहों ने एक नहीं पूरी 12 बोतलें सफा चट्ट कर जमकर टल्‍ली हो गए। इन शराबी चूहों का कारनामा सुनकर हर कोई अचंभित है। आइए जानते हैं शराब चोर चूहों का पूरा मामला....

शराबी चूहे खाली कर गए 12 शराब की बोतलें

शराबी चूहे खाली कर गए 12 शराब की बोतलें

ये मामला तमिलनाडु में नीलगिरी जिले के गुडलुर के पास एक कस्बे में स्थित एक सरकारी शराब की दुकान का है। जहां लॉकडाउन में चूहों ने जमकर बवाल काटा। सरकार द्वारा संचालित TASMAC शराब की दुकान में रखी शराब की 12 बोतलें चूहों ने खाली कर दी।

लॉकडाउन के बाद दुकान खुलने पर हुआ ये खुलासा

लॉकडाउन के बाद दुकान खुलने पर हुआ ये खुलासा

चोर शराबी चोरों की इस करतूत का तब खुलासा हुआ जब TASMAC के कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह कदमपुझा में महीनों बाद दुकान खोली, जिसे लॉकडाउन के कारण लंबे समय से बंद रखा गया था।

जानें कितने रुपए की शराब सफा चट्ट कर गए चूहे

जानें कितने रुपए की शराब सफा चट्ट कर गए चूहे

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दुकान में 12 क्वार्टर की शराब की बोतलों के ढक्कन खुले पाए, जिनमें चूहों के काटने के निशान था और उसमें से शराब खाली हो चुकी थी। सूचित किए जाने पर, पर्यवेक्षक और TASMAC के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक जांच की, जिसमें इसका खुलासा हुआ कि दुकान के अंदर चूहे मौजूद थे। इन बोतलों की कुल कीमत करीब 1500 रुपये बताई जा रही है।

वाइन पीकर चूहे हुए टल्‍ली

वाइन पीकर चूहे हुए टल्‍ली

कर्मचारी ने बता‍या कि जिन शराब की बोतलों को चूहों ने सफा चट्ट किया उन बोतलों में वाइन थी, जो पूरी खाली पड़ी थी। अपने बड़े अधिकारियों को सूचित करने के बाद पर्यवेक्षक और टीएएसएमएसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए। जांच करने पर पाया गया कि दुकान में चूहों की भरमार थी और उन्‍होंने लॉकडाउन के दौरान शराब की बोतलों पर हमला बोला और एक नहीं पूरी 12 बोतल चूहे सफा चट्ट कर गए।

बिहार के शराबी चूहों ने साफ कर दिए थे कई बियर कैन

बिहार के शराबी चूहों ने साफ कर दिए थे कई बियर कैन

बता दें शराबी चूहों की ये पहला कारनामा नहीं है। इससे कुछ समय पहले बिहार के एक जिले में गोदाम में लगभग 200 बियर के कैन गायब हो गए थे। इस मामले में हडकंप मचने पर अधिकारियों ने बियर का कैन गायब होने का आरोप चूहों पर लगाया था। उन्‍होंने दावा किया कि वहां के चूहों को शराब पीने की लत लग गई थी। गोदाम से 7 शराब के काटर्न में रखी बियर चूहे साफ कर गए थे। विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि दुकान में बंद चूहों को पानी नहीं मिला होगा तो उन्‍होंने शराब से अपनी प्‍यास बुझाई होगी।

https://hindi.oneindia.com/photos/giorgia-andriani-hot-pictures-viral-on-social-media-oi64043.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+