Ration Scam Case: TMC नेता शंकर आद्या को ED ने किया गिरफ्तार, 17 घंटे ससुराल में चली थी तलाशी
Ration Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राशन घोटाला मामले में बोंगगांव नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शंकर आद्या (Shankar Adhya) को गिरफ्तार किया है। ईडी की टीम ने कल शंकर आद्या के ससुराल में छापा मारा था। शंकर आद्या पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के करीबी माने जाते हैं।

ईडी 05 जनवरी को सुबह 7 बजे के आसपास बनगांव के शिमुलतला स्थित शंकर आद्या के ससुराल में छापेमारी के लिए गई थी, जहां लगभग 17 घंटे तलाशी ली गई थी। जिसके बाद देर रात 12:30 बजे शंकर आद्या को गिरफ्तार कर लिया गया।
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Enforcement Directorate (ED) arrested former Bongaon Municipality Chairman Shankar Adhya, in connection with a ration scam case. pic.twitter.com/heorEuBBjb
— ANI (@ANI) January 6, 2024
शंकर आद्या पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री और टीएमसी नेता ज्योतिप्रिय मलिक के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। शंकर आद्या ने ज्योतिप्रिय मलिक के सहयोग से ही राजनीति के मैदान में कदम रखा था। जिसके बाद 2005 में शंकर आद्या नगर पालिका के पार्षद बने और बाद में चेयरमैन पद तक पहुंचे। शंकर आद्या की पत्नी भी बनगांव नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
ईडी की टीम ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में दो टीएमसी नेताओं के यहां तलाशी ली थी। शंकर आद्या के ससुराल के अलावा ईडी के अधिकारी संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर भी छापेमारी के लिए पहुंची थी। शाहजहां शेख भी ज्योतिप्रिय मलिक के करीबी हैं।












Click it and Unblock the Notifications