आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे रतन टाटा

मुंबई। उद्योगपति रतन टाटा अगस्त में मुंबई में होने वाले एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन और संघ प्रमुख आरएसएस से जुड़े एनजीओ एनपीएसएस के कार्यक्रम में 24 अगस्त को मुंबई में एक साथ मंच पर नजर आएंगे। नाना पालकर स्मृति दिवस (एनपीएसएस) मुंबई का एक एनजीओ है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है। आरएसएस से जुड़े इसी एनजीओ ने अपने सालाना कार्यक्रम में रतन टाटा और मोहन भागवत को बुलाया है।

Ratan Tata to share stage with RSS chief Mohan Bhagwat

एनपीएसएस एनजीओ का परिसर मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के पास है। अस्पताल में कैंसर के मरीज आते हैं और एनजीओ भी गरीब मरीजों के लिए ही काम करता है। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, रतन टाटा पहले भी एनजीओ के कामकाज को देख चुके हैं। भागवत और टाटा में ये कोई पहली मुलाकात नहीं है। 28 दिसंबर 2016 को टाटा नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हेडक्वार्टर जाकर भागवत से मिल चुके हैं। आधे घंटे से ज्यादा की इस मुलाकात को तब महज एक शिष्टाचार भेंट बताया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+