'रतन टाटा लीजेंड हैं, उन्हें भारत रत्न दिया जाए', इस सांसद ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

उद्योगपति रतन टाटा आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें भारत रत्न दिलाने की मांग उठ गई है। इसको लेकर एक सांसद ने राष्टपति को पत्र भी लिखा है।

ratan tata

भारतीय उद्योगपति रतन टाटा आज बुधवार को अपना 85वीं जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठ गई है। दरअसल, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद रघु रामकृष्णा राजू ने रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र भी लिखा है।

राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे अपने पत्र में सांसद रघु ने कहा कि देश में कई सारे खरबपति पैदा हुए। लेकिन जितना लोगों को रतन टाटा ने प्रभावित किया है, उतना किसी ने नहीं किया गया है। सांसद रघु ने कहा कि रतन टाटा लीजेंड हैं। उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त रतन टाटा मौजूदा ऐसे शख्स हैं, जिन्हें भारत का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न मिलना चाहिए।

Recommended Video

    Ratan Tata Love Story: Ratan Tata को हुई थी 4 बार मोहब्बत लेकिन आज भी हैं सिंगल | वनइंडिया हिंदी

    सांसद रघु ने मुर्मू से अनुरोध किया कि रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने पर विचार करें, क्योंकि मानवतावादी होना भी एक नेक काम है। आपको बता दें कि अक्टूबर में रतन टाटा को परोपकार के क्षेत्र में काम करने के लिए RSS से संबद्ध सेवा भारती द्वारा 'सेवा रत्न' से सम्मानित किया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया था कि पच्चीस अन्य गणमान्य व्यक्तियों और संस्थानों को भी उनकी निस्वार्थ समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

    हालांकि, रतन टाटा समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। आपको बता दें कि रतन टाटा ने बुधवार को अपना 85वां जन्मदिन मनाया। बुधवार को सोशल मीडिया उनके लिए शुभकामनाओं और संदेशों से भर गया। रतन टाटा का जन्म 1937 में आज ही के दिन मुंबई में हुआ था। 85वें जन्मदिन के मौके पर RatanTata को कई बड़े नेताओं सहित देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे ने जन्मदिन की बधाई दी। बतादें कि टाटा ग्रुप को इस मुकाम पर पहुंचाने में रतन टाटा का बहुत ही अहम रोल है। रतन टाटा अपनी शालीनता को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। यही वजह है कि उन्हें करोड़ो लोग आदर्श मानते हैं।

    ये भी पढ़ें- Ambani and Tata Birthday: शून्य से पहुंचे शिखर तक, रतन टाटा और धीरूभाई की कहानी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+