RSS ने BJP को किया सावधान, कहा-विपक्षी दल फैला रहे आरक्षण खत्म करने के 'प्लान' का झूठ

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को अभी एक साल भी नहीं बचा है और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने प्लानिंग बनानी शुरू कर दी है। आरएसएस ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आगाह करते हुए कहा है कि देशभर में बड़े पैमाने पर एसएसी/एसटी को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करने को लेकर झूठी खबर फैलाई जा रही है। शुक्रवार को संघ ने आरक्षण को लेकर एक रिपोर्ट पीएम मोदी अमित शाह के साथ साझा की है।

आरएसएस ने बीजेपी को किया आगाह

आरएसएस ने बीजेपी को किया आगाह

आरएसएस ने दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने ये रिपोर्ट आरएसएस के देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए जुटाई है। हाल ही में सूरजकुंड में हुई संघ की एक बैठक में अमित शाह के सामने इस रिपोर्ट का जिक्र किया गया।

पीएम मोदी और अमित शाह को दी गई जानकारी

पीएम मोदी और अमित शाह को दी गई जानकारी

सूत्रों का कहना है कि आरएसएस की रिपोर्ट पर अमित शाह का कहना है कि विपक्षी पार्टियों का यह एजेंडा भारतीय जनता पार्टी के लिए एक चुनौती है, लेकिन इससे निपटने के लिए जल्द ही कोई योजना बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि आरएसएस की इस बैठक में सरकार्यवाह सुरेश राव जोशी (भैयाजी जोशी), दत्तात्रेय होसबोले और सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल भी मौजूद थे।

भाजपा ने रखा 300 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य

भाजपा ने रखा 300 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य

आरएसएस की इस बैठक में कई आरएसएस के कई अधिकारियों के साथ-साथ बीजेपी के करीब 60 संगठन मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में तय किया गया है कि भाजपा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+