NDA छोड़ने पर 26 दिसंबर को फैसला करेंगे RLP चीफ हनुमान बेनीवाल, कहा- मैंने कभी नहीं किया कृषि कानून का समर्थन

NDA छोड़ने पर 26 दिसंबर को फैसला करेंगे RLP चीफ हनुमान बेनीवाल, कहा- मैंने कभी नहीं किया कृषि कानून का समर्थन

Rashtriya Loktantrik Party chief Hanuman Beniwal latest news: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए (NDA) के सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने ऐलान किया है कि किसान आंदोलन के समर्थन में 26 दिसंबर को उनकी पार्टी किसानों को लेकर राजस्थान से दिल्ली मार्च करेगी। हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि वो इसी दिन यानी 26 दिसंबर को ही इस बात का फैसला लेंगे कि उन्हें एनडीए के साथ गठबंधन में रहना है या इसे खत्म करना है। प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में सभी लोकसभा पैनल को हनुमान बेनीवाल ने पहले ही छोड़ दिया है।

hanuman beniwal

कृषि के बिल का समर्थन में क्या बोले हनुमान बेनीवाल

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान बेनीवाल ने कहा है, '' मैंने कभी भी कृषि के बिल का समर्थन नहीं किया है...इसके समर्थन में अगर कोई वीडियो है तो मुझे दिखाइए। जब किसान बिलों को संसद में पेश और पारित किया गया, तो मैं वहां नहीं था। एक झूठे कोविड -19 की रिपोर्ट के कारण मुझे वहां आने अनुमति नहीं दी गई थी।''

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने तीन संसदीय समितियों से अपने इस्तीफे पर कहा, "मैंने किसानों के विरोध के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है। मैं उद्योगों से संबंधित समिति का हिस्सा था। मैंने कई मुद्दों को उठाया था, जिसमें बेरोजगारी से लेकर भूमि बैंकों में बैठे उद्योगों के मुद्दे शामिल थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।"

जेपी नड्डा के हमले पर कार्रवाई और हमारे में एफआईआर भी नहीं: हनुमान बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने कहा, ''वह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद कैलाश चौधरी पर एक साल पहले बाड़मेर में हमला हुआ था, लेकिन इस घटना की पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज नहीं की गई थी। लेकिन जब (10 दिसंबर को) पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा के मोटरसाइकिल पर हमला हुआ, तो भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को तुरंत बदल दिया गया। समितियों में लोगों के मुद्दों को संबोधित नहीं किया गया था। हम वहां चाय-बिस्किट लेने नहीं जा रहे थे।''

संसद की तीन समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हनुमान बेनीवाल ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा है। जिसमें उन्होंने संसद की उद्योग संबंधी स्थायी समिति, याचिका समिति व पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय की परामर्श समिति से इस्तीफा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+