जब रश्मिका मंदाना से फैंस ने पूछा, एक दिन में कितनी सिगरेट पीती हैं? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
जब रश्मिका मंदाना से फैंस ने पूछा, एक दिन में कितनी सिगरेट पीती हैं? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
मुंबई, 09 जुलाई: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। रश्मिका मंदाना को गूगल ने 2020 का 'नेशनल क्रश' कहा है। फिलहाल रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर अपने फैंस के साथ चैट करती रहती हैं और फैंस के सवालों का जवाब भी देती हैं। हाल ही में एक फैंस ने रश्मिका मंदाना से स्मोकिंग से जुड़ा एक सवाल किया। जिसका एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया। रश्मिका मंदाना ने स्मोकिंग को लेकर जो भी कहा, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक दिन में कितनी सिगरेट पीती हैं? रश्मिका ने दिया ये जवाब
हाल ही में जब एक फैन ने सोशल मीडिया पर लाइव चैट के दौरान रश्मिका मंदाना से पूछा कि, वह एक दिन में कितनी सिगरेट पीती हैं? रश्मिका ने मंदाना फैंस के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''मैं सिगरेट (स्मोक) नहीं पीती हूं, और स्मोकिंग करने वालों से दूरी बनाकर भी रखती हूं...क्योंकि स्मोकिंग करने वाले लोग मुझे पसंद नहीं हैं।''

शादी को लेकर भी फैंस ने पूछा था रश्मिका से सवाल
इंस्टाग्राम लाइव चैट पर हाल ही में एक फैंस ने रश्मिका मंदाना से पूछा कि क्या आप मेरे से शादी करेंगी? रश्मिका मंदाना ने मजाकिया ढंग से इस सवाल के रिप्लाई में कहा, पहले प्रपोज तो करो...। रश्मिका मंदाना अक्सर इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything लाइव चैट करते रहती हैं और अपने फैंस के सवालों का जवाब देती हैं।

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने कॉलीवुड में एक्टर कार्थी की फिल्म सुल्तान से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में कार्थी और रश्मिका के बीच की केमिस्ट्री फैंस को काफी पंसद आई थी। रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अब रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में फिल्म ''मिशन मंजू'' से एंट्री करने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिलहाल रश्मिका मंदाना फिल्म 'मिशन मंजू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा' में दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications