रश्मिका मंदाना के फर्जी वीडियो ने मचाई खलबली, जानिये क्या है 'डीपफेक' और क्यों इससे डरे हुए हैं लोग...

Rashmika Mandanna fake video: इंटरनेट पर बीते कुछ दिनों से रश्मिका मंदाना के एक वीडियो की चर्चा हो रही है। इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जिसे रश्मिका बताकर वायरल किया जा रहा था। हालांकि, बाद में सच सामने आया जब किसी ने वीडियो के साथ ये बताया कि इसमें दिख रही महिला रश्मिका नहीं है, बल्कि ये कोई और है। डीपफेक वीडियो के जरिये रश्मिका की इमेज खराब की गई है। अब ये डीपफेक क्या है और किस तरह से लोग इससे डरे हुए हैं, चलिये आपको बताते हैं...

अमिताभ बच्चन से लेकर कैबिनेट मंत्री ने किया रिएक्ट
रश्मिका मंदाना के फर्जी वीडियो पर सभी लोगों ने रिएक्शन दिया। इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर कैबिनेट मंत्री तक ने बयान दिया और उचित कार्रवाई की भी बात की। लेकिन लोग इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी चिंता में हैं कि इसके इस्तेमाल से तो किसी की भी छवि बड़ी आसानी से खराब की जा सकती है।

rashmika Mandanna

वायरल हुआ रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। तकनीक के क्षेत्र में AI ने क्रांति ला दी है और आने वाले समय में ये सब तेजी से बदलने वाला है। लेकिन तकनीक का जहां अच्छा इस्तेमाल है वहीं इसका दुरुपयोग करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। ऐसा ही कुछ रश्मिका मंदाना वाले मामले में हुआ, जहां किसी ने एआई के इस्तेमाल के किसी और के वीडियो को हूबहू रश्मिका जैसा बताकर वायरल कर दिया। देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये महिला रश्मिका नहीं बल्कि कोई और होगी।

हूबहू रश्मिका को देख गच्चा खा गए लोग
वीडियो में एक महिला लिफ्ट में एंट्री लेती दिख रही है। महिला ने काफी शॉर्ट कपड़े पहने हुए हैं। ऐसा लग रहा मानो वो अपने वर्कआउट सेशन से आ रही हो। महिला हूबहू रश्मिका जैसी दिख रही है। ऐसे में कई लोग तो गच्चा खा गए कि रश्मिका ऐसी अलग सी क्यों दिख रही है। अगर ये रश्मिका है तो इतने अजीबोगरीब कपड़े क्यों पहने हुए हैं। लेकिन जल्द ही ये सच सबके सामने आ गया कि वीडियो में दिख रही महिला रश्मिका मंदाना नहीं बल्कि कोई और है। जिस शख्स ने ये वीडियो ट्विटर पर साझा किया था, उसी ने कैप्शन में लिखा था कि ये रश्मिका मंदाना नहीं हैं। लेकिन इस तरह के हरकतों पर जल्द ही एक्शन लिए जाने की सख्त जरूरत है।

बढ़ रहा तकनीक का दुरुपयोग
अमिताभ बच्चन से लेकर केंद्रीय मंत्री तक ने रश्मिका के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया जाहिर की। इस बीच सबकी बातों में एक शब्द का जिक्र था- डीपफेक। रश्मिका का वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने भी डीपफेक का जिक्र किया था। ऐसे में ये समझना बहुत जरूरी है कि आखिर ये डीपफेक होता क्या है? इस डीपफेक से आखिर कैसे किसी की इमेज को धूमिल किया जा सकता है और कैसे इसका दुरुपयोग बढ़ता ही जा रहा है।

क्या है डीपफेक?
दरअसल, जब किसी रियल वीडियो में किसी दूसरे के चेहरे को फिट किया जाता है तो इसे डीपफेक कहते हैं। इससे हूबहू वीडियो उसी दूसरे शख्स का लगता है। इससे लोग यकीन मान भी लेते हैं कि वीडियो में दिखने वाला शख्स वही है। डीपफेक से वीडियो और तस्वीर बनाई जाती है। इसमें मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाता है। सॉफ्टवेयर की मदद से ये सब किया जाता है।

यहां देखें रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+