शायद आप नहीं जानते होंगे नरेंद्र मोदी के बारे में ये अनसुनी बातें
वाराणसी। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अपने वैवाहिक जीवन के बारे में शपथपत्र में खुलासा किया तो मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। तमाम लोग ऐसे थे, जो यह सुनकर चौंक गये कि मोदी शादीशुदा हैं। शायद आप भी चौंके होंगे! अगर नहीं, तो यहां हम जिन बातों को प्रस्तुत करने जा रहे हैं, उन्हें पढ़कर आप जरूर चौंक जायेंगे।
जी हां नरेंद्र मोदी के बारे में कई ऐसे रहस्य हैं, जो आम जनता नहीं जानती है। उनमें से कुछ बातें हम नीचे स्लाइडर में मोदी की खास तस्वीरों के साथ लाये हैं। तस्वीरों के नीचे आप मोदी के बारे में इंटरेस्टिंग बातें पढ़ सकते हैं।
स्लाइडर में मोदी से जुड़ी अनसुनी बातें और उसके बाद पढ़ सकते हैं चुनाव से जुड़ी रोचक खबरें।

मोदी ने किया है इमेज मैनेजमेंट का कोर्स
मोदी हमेशा से अच्छे वक्ता नहीं रहे। मोदी जैसे हैं, वैसा बनने के लिये उन्होंने अमेरिका से पब्लिक रिलेशन एवं इमेज मैनेजमेंट का कोर्स किया था। यह कोर्स मोदी ने अमेरिका में किया था।

मोदी को लगता है डर
देश भर के नेता कुछ भी कहते रहें मोदी को फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जनता एक शब्द भी बोल दे यह वो कभी नहीं चाहते, बल्कि जनता से उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता है खास कर वो इस बात से हमेशा डरते हैं कि उन पर कभी कोई जूता, अंडे या टमाटर न फेंके।

कवि व लेखक हैं नरेंद्र मोदी
अटल बिहारी वाजपेयी की तरह मोदी भी एक अच्छे कवि व लेखक हैं। लेकिन वो सिर्फ गुजराती में रचनाएं लिखते हैं।

कई किताबें लिख चुके हैं मोदी
बतौर आरएसएस कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन में कई किताबें लिखी हैं, उनमें हिन्दूवादी नेताओं की जीवनियां प्रमुख हैं। साथ ही अपने अनुभवों के आधार पर भी वो कई किताबें लिख चुके हैं।

हिमालय पर तप करने चले गये थे मोदी
अपनी युवा अवस्था में मोदी हिमालय पर तप करने चले गये थे। कई साल बाद वो वहां से लौटे और आरएसएस में वापसी की, तब उन्हें अच्छी रैंक मिली।

नो स्मोकिंग नो लिकर
मोदी की लाइफस्टाइल एकदम अलग है। वो पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं और शराब और सिगरेट नहीं पीते हैं।

नरेंद्र मोदी के पिता भी चाय बेचते थे
मोदी ही नहीं बल्कि उनके पिता भी चाय बेचते थे।












Click it and Unblock the Notifications