Rare Video: 4 ट्रेन एक ही तरफ से एक साथ आई, ऐसा वायरल नजारा नहीं देखा होगा
नई दिल्ली, 9 सितंबर: क्या आपने कभी सोचा है कि 4 ट्रेनें कभी भी एक ही समय में एक ही तरफ से आ सकती हैं। लेकिन, ऐसा हुआ है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है। दोनों दिशाओं से एक-एक ट्रेन आना तो सामान्य सी बात है। मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में लोकल ट्रेनों के लिए अलग लाइनें होने की वजह से कई बार ऐसा होता है कि एक या दो ट्रेनें समान दिशा में चल रही हों। लेकिन, एक साथ एक समय में चार ट्रेनों का एक ही दिशा में चलना बहुत ही दुर्लभ घटना है। लेकिन, यह हकीकत है और आज आप इस वायरल वीडियो को देखने वाले हैं। (वीडियो खबर के आखिर में है)

4 ट्रेन एक तरफ से एक साथ आई
4 पटरियों पर एक समय पर एक ही दिशा में 4 ट्रेनों के आने वाला यह वीडियो आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। शर्मा खुद ही यह वीडियो शेयर करते हुए हैरान लग रहे हैं। उन्होंने ही इसे कैप्शन में दुर्लभ वीडियो बताया कि चार ट्रेनें एक समय पर एक ही दिशा में चल रही हैं। उन्होंने तो दो कदम आगे बढ़ते हुए इस वीडियो को किसी भी मानक से दुर्लभ करार दिया है। लिहाजा, इस वीडियो पर उसी के मुताबिक कमेंट भी मिल रहे हैं।
Recommended Video

4 ट्रेनों को साथ चलते देख यूजर हैरान
एक यूजर ने इस वीडियो के बारे में लिखा है कि 'डर तो इस बात का है कि कहीं तीनों (चारों) ट्रेनों की स्टॉपिंग स्टेशन एक ही न हो जाए। ' जाहिर है कि लोग पूछ रहे हैं कि यह वीडियो कहां का है। एक यूजर ने इसे 'दुर्लभ और ऐतिहासिक' बताया है। एक यूजर ने अंदाजा जाहिर किया है कि 'लगता है कि यह वीडियो एनुअल स्टीम ट्रेन रेस का है, जिसे ऑस्ट्रेलिया में मैटलैंड/हंटर वैली स्टीमफीस्ट कहते हैं।'

हंटर वैली स्टीमफीस्ट का है यह वीडियो
जब वन इंडिया ने उस यूजर के अनुमानों के मुताबिक पड़ताल की तो पाया कि उसका अंदाजा शायद सच के बेहद करीब है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ही वीडियो मिले हैं, जिसमें यही चारों ट्रेन वाला वीडियो शामिल है। जेपीएन वीडियोज के नाम से यू ट्यूब पर मौजूद एकाउंट के मुताबिक यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया में हुए 2016 के हंटर वैली स्टीमफीस्ट का ही है।

स्टीम इंजन रेस से जुड़ा है यह फेस्टिवल
जेपीएन वीडियोज के दावे के मुताबिक 2016 में हंटर वैली स्टीमफीस्ट का 30वां वर्षगांठ था, जिसमें ये चार लोकोमोटिव्स ने हिस्सा लिया था। इनमें से 3016 और 6029 नंबर के इंजन कैनबेरा रेलवे म्यूजियम, 5917 लैचलान वैली रेलवे और 3642 ट्रेन वर्क्स के थे। यानी यह वीडियो ट्रेनों की दौड़ की जुड़ी प्रतियोगियता का है, जिसके नजारे को लोग सोशल मीडिया पर अद्भुत बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
ट्विटर पर इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 7 हजार लोग देख चुके हैं। आईपीएस रुपिन शर्मा 1992 के नागालैंड कैडर के अधिकारी हैं और इस समय डीजी (जेल) हैं। शायद उन्होंने जब यह वीडियो डाला था तो उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। लेकिन, 5 साल पुराना होने के बावजूद इस वीडियो ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है और लोग उसको टकटकी निगाहों से देखने को मजबूर हो रहे हैं। (तस्वीर सौजन्य: रुपिन शर्मा आईपीएस के वीडियो ग्रैब से)












Click it and Unblock the Notifications