Ranya Rao: 'रान्या ने एयरपोर्ट पर नो गुड्स कहा,फिर बजा मेटल डिटेक्टर और.', अरेस्ट मेमो में चौंकाने वाले खुलासे
Ranya Rao: राजस्व खुफिया निदेशालय के गिरफ्तारी ज्ञापन में सोने की तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ सबूतों का पूरा विवरण दिया गया है। इस मेमो में घटनाओं की सूची और रान्या द्वारा गिरफ्तारी के एक दिन बाद 4 मार्च को DRI कार्यालय में दिए गए उनके बयानों का विवरण दिया गया है।
इस अरेस्ट मेमो में कहा गया है कि ग्रीन चैनल पार करते समय एक्ट्रेस के पास डिक्लेयर करने के लिए कुछ भी नहीं था, लेकिन मेटल डिटेक्टर ने उसके शरीर पर कुछ होने का संकेत दिया। इसमें यह भी खुलासा हुआ कि वह बरामद सोने को खरीदने का सबूत देने में विफल रही।

Ranya Rao: अरेस्ट मेमो में कई खुलासे
रान्या राव को दुबई से गोल्ड स्मगलिंग के मामले में अरेस्ट किया गया है। इसके बाद अब राजस्व खुफिया विभाग ने इस पर एक मेमो जारी किया है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस गिरफ्तारी ज्ञापन में कहा गया है कि डीआरआई अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर 3 मार्च, 2025 को शाम 6.30 बजे दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट ईके 566 पर पहुंचने पर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या को रोका। इस मेमो के मुताबित, "ग्रीन चैनल से गुजरने का प्रयास करते समय अभिनेत्री ने किसी भी शुल्क योग्य सामान(Dutiable goods), सोना या प्रतिबंधित सामान ले जाने से इनकार किया। हालांकि, मेटल डिटेक्टर ने अधिकारियों को रान्या के शरीर पर छिपे हुए गोल्ड के बारे में सचेत किया।"
Ranya Rao: क्या है क्स्टम लेन?
एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल उन यात्रियों के लिए एक कस्टम लेन है जिनके पास घोषित करने के लिए कोई टेक्सेबल या अवैध सामान नहीं है। यह केवल उन यात्रियों के लिए है जो व्यक्तिगत सामान ले जा रहे हैं जिनके लिए कस्टम क्लियरेंस की आवश्यकता नहीं है।
यदि यात्री के पास शुल्क योग्य या निषिद्ध सामान है, तो उसे रेड चैनल से गुजरना होगा और उन्हें कस्टम ऑफिसर्स के समक्ष दिखाना होगा। कस्टम उस सामान की जांच करेगा और उस पर लगने वाले टैक्स या ड्यूटी की गणना करेगा और उचित शुल्क का भुगतान करने के बाद ही उसे जाने देगा। हालांकि व्यक्तिगत जांच से पता चला कि कन्नड़ एक्ट्रेस ने अपनी कमर और पिंडलियों के चारों ओर पट्टियों और टिश्यू से सोने की छड़ें लपेटी हुई थीं। इसके साथ उन्होंने अपने जूतों में भी सोने की छड़ें और कटे हुए टुकड़े छिपाए हुए थे।
कस्टम अधिकारियों ने जो सोने बरामद किए हैं उसमें 24 कैरेट गोल्ड था जिसका वजन 14.2 किलोग्राम था और इसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये से अधिक थी। मेमो में लिखा है, "सरकार द्वारा अनुमोदित मूल्यांकनकर्ता ने शुद्धता और मूल्य प्रमाणित किया और सामान को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।"












Click it and Unblock the Notifications