Ranya Rao Case: डीआरआई की पूछताछ में 'गोल्ड बार' देने वाले व्यक्ति पर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
Ranya Rao Case: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रान्या राव को पिछले दिनों 14 किलो सोने के साथ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में एक नई जानकारी सामने आ रही है। राजस्व खफिया निदेशालय की ओर से रान्या राव गोल्ड स्मग्लिंग केस में एक नया अपडेट बताया गया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा पूछताछ के दौरान कन्नड़ अभिनेत्री रान्या ने कई खुलासे किए हैं। डीआरआई की पूछताछ में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंटरनेट कॉल आया था।

Ranya Rao Case: 'इंटरनेट कॉल से मिला था निर्देश'
जिसमें उन्हें टर्मिनल 3 के गेट ए के डाइनिंग लाउंज में एस्प्रेसो मशीन के पास एक व्यक्ति से मिलने के लिए निर्देश दिया गया था। जिस व्यक्ति से उन्हें मिलना था उसने कॉल पर उन्हें अरब लबादा या 'कंदुरा' पहने हुए बताया था।
रान्या राव ने बताया कि वह जिस व्यक्ति से मिली थी वो छह फीट से अधिक लंबा,अच्छी कद-काठी, अफ्रीकी-अमेरिकी लहजे वाला और गेहुंआ रंग का था। जब उन्होंने उस व्यक्ति को पहचाना और उससे मुलाकात की तो उनके बीच केवल एक संक्षिप्त भाषा में बातचीत हुई।
अभिनेत्री ने आगे बताया कि उस व्यक्ति ने उन्हें भारी तिरपाल प्लास्टिक में लिपटे दो पैकेट दिए जिनमें सोना था हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले उसने टेप के टुकड़े काटकर तैयार कर लिए थे और फिर उन्हें छिपाने के लिए अपने शरीर पर सोने की छड़ें बांध लीं।
Ranya Rao Case: कन्नड़ एक्ट्रेस पर ये है आरोप
बता दें कि, रान्या राव को इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु एयरपोर्ट से 12.56 करोड़ रुपये के सोने की छड़ के साथ गिरफ्तार किया गया था। सोने के बार उसके शरीर पर बेल्ट में बंधे पाए गए थे। राजस्व विभाग ने आरोप लगाया है कि रान्या ने सुरक्षा जांच को दरकिनार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बनाए गए वीआईपी एयरपोर्ट प्रोटोकॉल का फायदा उठाया।
जांच में दावा किया गया है कि राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी इमिग्रेशन में जाकर अभिनेत्री का सामान उठाकर फास्ट-ट्रैक सुरक्षा मंजूरी ले लेता था। जिससे वह उतरने के बाद एयरपोर्ट पर तलाशी से बच जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications