Deepika Ranveer Wedding: सगाई में रणवीर की स्पीच सुनकर रो पड़ीं दीपिका, जानिए फिर क्या हुआ
मुंबई। आज रात बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी इटली में होने जा रही है, जी हां, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के ब्याह की , दोनों का परिवार और करीबी रिश्तेदार इस वक्त इटली में हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 13 तारीख को दीपिका और रणवीर सिंह की सगाई हुई जिसके बाद 6 साल का लंबा प्रेम एक रिश्ते में बंध गया, कहा जा रहा है कि ये सगाई कोंकणी रिवाज से की गई क्योंकि दीपिका कोंकणी हैं।

सगाई में रणवीर की स्पीच सुनकर रो पड़ीं दीपिका
इसके बाद संगीत और मेंहदी की रस्में अदा की गई और इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे पढ़कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे, दरअसल सोशल मीडिया पर एक फैन पेज से एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें बताया गया कि दीपिका अपनी मेहंदी सेरेमनी में इमोशनल हो गईं उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे।

रणवीर सिंह ने अपनी लेडी लव को टाइट हग किया
उस वक्त रणवीर सिंह स्टेज पर स्पीच दे रहे थे जिसमें उन्होंने अपनी लेडी लव को अपनी लाइफ बताया था, दीपिका को रोता देख तुरंत रणवीर उनके पास आए और अपनी लेडी लव को टाइट हग किया और तब तक वो वहां से नहीं हटे जब तक दीपिका के चेहरे पर स्माइल नहीं आ गई।

मेहमानों का स्वागत खास अंदाज
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया दीपिका-रणवीर की शादी में आने वाले मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में किया जा रहा है, शादी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत एक हाथ से लिखे कार्ड के द्वारा किया जा रहा है, शादी वाले स्थान को खास लिली के फूलों से सजाया गया है। दीपिका ने फंक्शन ने ऑफ व्हाईट ड्रेस पहनी थी तो वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक सूट पहना था।

दीपिका एक नहीं बल्कि दो शादियां करेंगी
आपको बता दें कि दीपिका एक नहीं बल्कि दो शादियां करेंगी, एक शादी सिंधी रिवाज से तो एक शादी कोंकणी प्रथा से होगी क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी हैं और दीपिका कोंकणी।
दो जगह होगा रिसेप्शन
इटली में शादी करने के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications