रणवीर के अजीब स्टाइल पर दीपिका ने पूछा 'कहां जा रहे हो'? तो पति से मिला ये जवाब

मुंबई। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी सोशल मीडिया गतिविधियों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। ये दंपति सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से बिल्कुल नहीं शरमाता और एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करता है। एक बार फिर दोनों की सोशल मीडिया बातचीत ने लोगों का दिल जीत लिया है।

deepika ranveer

दरअसल रणवीर कपूर ने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। जिनमें से एक पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया है। इस तस्वीर में रणवीर मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने नीयॉन ग्रीन ट्रेंच कोट और एक ग्रे पैंट-सूट पहना हुआ है। इस लुक को हटकर दिखाने के लिए रणवीर ने लाल रंग का चश्मा पहना हुआ है।

दीपिका ने कहा, 'कहां जा रहे हो?'

दीपिका ने कहा, 'कहां जा रहे हो?'

रणवीर की एक तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका ने कहा, 'कहां जा रहे हो?' और फिर रणवीर हमेशा की तरह अपने मजाकिया लहजे में कमेंट करते हैं। उन्होंने दीपिका के कमेंट के जवाब में कहा, 'जहां तुम ले चलो।'

कई हस्तियों ने भी कमेंट किया

कई हस्तियों ने भी कमेंट किया

रणवीर की पोस्ट पर और भी कई हस्तियों ने कमेंट किया है। इनमें नीना गुप्ता और तन्मय भट्ट का नाम शामिल है। रणवीर सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी और दीपिका की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की थी। जो 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला के सेट पर ली गई थी।

7 साल पुरानी तस्वीर साझा की

7 साल पुरानी तस्वीर साझा की

इस तस्वीर में वह ब्रेक के समय दीपिका की कमर की ओर देख रहे हैं। जिसपर दीपिका ने कमेंट करते हुए कहा कि 7 साल बीत गए हैं और कुछ भी नहीं बदला है। रणवीर और दीपिका ने बीते साल 14 नवंबर को शादी की थी। दोनों की शादी की पहली सालगिराह बस कुछ दिनों में आने ही वाली है। दोनों फिल्म रामलीला के अलावा बाजीराओ मस्तानी और पदमावत में भी दिखाई दिए हैं। इसके अलावा दोनों कबीर खान की आने वाली फिल्म 83 में भी पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे।

हैदराबाद हवाई अड्डे से लाखों का सोना बरामद, तस्करी करने वाला शख्स गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+