भंसाली की वजह से करणी सेना से भिड़ने के लिए तैयार हो गए थे रणवीर

मुंबई। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित और विवादित फिल्म पद्मावत आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच ही गई। फिल्म ने रिलीज के साथ ही कमाई के रिकॉर्ड बना लिए। पहले ही वीकेंड में फिल्म 100 के क्लब में शामिल होने के कतार में पहुंच गई, लेकिन इस फिल्म को रिलीज करवाना भंसाली के लिए आसान नहीं था। संजय लीला भंसाली को अपनी इस फिल्म की वजह से प्रदर्शन से लेकर थप्पड़ तक का सामना करना पड़ा। फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने न केवल फिल्म के सेटों पर तोड़फोड़ की बल्कि संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी जड़ दिया था। करणी सेना की इस हरकत को लेकर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह को बेहुत गुस्सा आया था और वो करणी सेना के प्रदर्शनकारियों से भिड़ने तक के लिए तैयार हो गए थे।

 भंसाली की वजह से रणवीर सिंह को आया गुस्सा

भंसाली की वजह से रणवीर सिंह को आया गुस्सा

फिल्म की सफलता के बाद एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा कि करणी सेना द्वारा भंसाली के साथ मारपीट की खबर सुनकर उन्हें बहुत गुस्सा आया था और उन्होंने मारपीट तक का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की खबर सुनकर मैं अपने आप पर काबू नहीं रख पा रहा था, लेकिन मेरे आस-पास के लोगों ने मुझे शांत कराया।

 पद्मावत के सेट पर रणवीर को आया गुस्सा

पद्मावत के सेट पर रणवीर को आया गुस्सा

रणवीर ने बताया कि वो इतने गुस्से में थे कि वो सेट पर जाने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि जिस सेट पर करणी सेना ने तोड़फोड़ की वो सेट हम आर्टिस्ट के काम करने की जगह है। उन्होंने कहा कि हम किसी को भी हक नहीं है कि वह फिल्म के सेट पर आकर ऐसा उपद्रव फैलाए और किसी पर हाथ उठाए।

 उसी गुस्से को खिजली के रोल में उतारा

उसी गुस्से को खिजली के रोल में उतारा

रणवीर ने बताया कि करणी सेना ने संजय लीला भंसाली के साथ किया उसकी वजह से मैं काफी गु्स्से में था, लेकिन मैं शांत रहने के सिवा कुछ नहीं कर सकता था। उन्होंने बताया कि अपने इसी गुस्से को उन्होंने फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में उतार दिया। गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत में रणवीर के किरदार को खूब सराहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+