रणवीर सिंह ने खोला राज, पिता के बारे में किस अफवाह ने किया था परेशान
रणवीर सिंह ने खोला राज, अपने और पिता के बारें में किस अफवाह ने किया था परेशान
मुंबई। रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने बीते कुछ सालों में फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया है। एक के बाद कई हिट फिल्में सिंह के नाम पर हैं। फिल्मों के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी रणवीर जाने जाते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने बताया है कि उनकी पहली फिल्म के लिए उनके पिता की ओर से निर्माता को पैसे दिए जाने की अफवाह ने उन्हें बेहद परेशान कर दिया था।

एक अफवाह ने किया था मुझे परेशान
ऐसा माना जाता है कि रणवीर आमतौर पर कूल बने रहते हैं और किसी अफवाह, गॉसिप या आलोचना से वो ज्यादा परेशान नहीं होते हैं। हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक अफवाह ने उन्हें बेहद परेशान कर दिया था। उनके बारे में कहा गया कि उनके पिता ने आदित्य चोपड़ा को दस लाख रुपए दिए हैं। रणवीर का कहना है कि फिल्मों में ये उनके शुरुआती दिन थे और इस बात से वो बेहद परेशान हो गए थे।

मैं इससे काफी परेशान रहा
रणवीर सिंह ने बताया कि इस तरह की बातें कही जा रहीं थी कि मेरे पिता ने आदित्य को दस लाख रुपए मेरी डेब्यू फिल्म के लिए दिए। इससे मैं परेशान था क्योंकि मेरा पूरा कामस प्रतिभा और करियर सवालों में था। मैं बहुत मेहनत करके फिल्म हासिल कर सका था लेकिन इस एक अफवाह ने मेरी मेहनत पर सवालिया निशान लगा दिया। हालांकि मैं जल्दी ही इससे निकल गया।

सिंबा की सफलता का लुत्फ ले रहे रणवीर
रणवीर सिंह की हाल ही में आई फिल्म सिंबा जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। रणवीर इस समय गली ब्वॉय में काम कर रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर गृहस्थ जीवन में भी प्रवेश कर चुके हैं।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications