जब रणवीर सिंह ने मांगा मोबाइल नंबर, तो नागपुर पुलिस ने अनोखे अंदाज में दिया जवाब
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने अंदाज से लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अब उनका किया एक ट्वीट भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल रणवीर ने इस तस्वीर में जो कपड़े पहने हैं, उनसे भी सबका ध्यान उनकी तरफ जा रहा है। ये कपड़े 70 और 80 के दशक में अभिनेता पहना करते थे।

इस पोस्ट में रणवीर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'आपका मोबाइल नंबर क्या है।' रणवीर के इस सवाल का जवाब नागपुर पुलिस ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिया है। रणवीर ने सफेद रंग की शर्ट के साथ स्कार्फ और क्रीम रंग की पैंट पहनी हुई है। उनके हाथ में एक लाल रंग का टेलीफोन भी है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'आपका मोबाइल नंबर क्या है? आपका स्माइल नंबर क्या है? आपका स्टाइल नंबर क्या है????? डाइल नंबर?'
इसके बाद नागपुर पुलिस ने खास अंदाज में जवाब दिया है। पुलिस ने नंबर बताते हुए 100 लिखा है, साथ में एक टेलीफोन इमोजी भी है। नागपुर पुलिस के इस ट्वीट को अभी तक 24.3 हजार लाइक मिले हैं। इसे पांच हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट भी किया है। इंटरनेट पर लोगों को पुलिस का ये अंदाज काफी पसंद आया है और लोगों ने कमेंट कर बताया है कि उन्हें पुलिस का जवाब कैसा लगा।
100 ☎ https://t.co/CENlaH0F6n
— Nagpur City Police (@NagpurPolice) November 6, 2019
एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'दुनिया में सबसे पहले... स्पेशल कमांडो रखा है नागपुर पोलीस ने ट्विटर के लिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इसके लिए 100 में से 100..' लोगों को पुलिस का ये जवाब काफी पसंद आया है। यहां देखें बाकी कमेंट-
High on weed @NagpurPolice as usual 😂😂😂😂
— Sir Ganesh Gaitonde (@kukoomagic) November 6, 2019
Nagpur city police rocks
— Akhandanand Tripathi / Kaleen Bhaiya (@godoftrolls1) November 6, 2019
Atleast on Twitter
Kudos to the man handling this
दुनियाँ में सबसे पहले...
— Yashpal ((स्वतंत्र प्रभारी)) (@Yash83249232) November 6, 2019
स्पेशल कमाँडो रखा है नागपुर पोलीस ने ट्विटर के लिए
😂😂😂












Click it and Unblock the Notifications