VIDEO: रानू मंडल का हिमेश रेशमिया के साथ गाया पहला गाना रिलीज, कुछ ही घंटे में लाखों ने देखा

रानू मंडल का हिमेश रेशमिया के साथ गाया गाना रिलीज, कुछ ही घंटे में लाखों में लाखों ने देखा

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए रातोंरात सोशल मीडिया पर मशहूर हुई पश्चिम बंगाल की रानू मंडल का हिमेश रेशमिया के साथ गाया गाने का एक हिस्सा रिलीज किया गया है। इंटरनेट से स्टार बनी रानू को हिमेश ने अपने साथ गाना गाने का मौका दिया है। उनकी रिकॉर्डिंग के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा गया था। अब ये गाना रिलीज हो गया है, जिसमें हिमेश और रानू मंडल की आवाजें हैं। कुछ ही घंटे के भीतर इसे लाखों लोग देख चुके हैं।

हिमेश-रानू की जोड़ी

हिमेश-रानू की जोड़ी

लता मंगेशकर के मशहूर गाने 'एक प्यार का नगमा है' गाकर इंटरनेट सेन्सेशन बनीं रानू मंडल को कुछ टीवी शो में भी दिख चुकी हैं। रानू ने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने फिल्म 'हैपी हार्डी ऐंड हीर' के लिए 'तेरी मेरी कहानी' गाना गाया है। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल के साथ रिकॉर्ड किए गाने का कुछ हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गाना गाने के साथ हिमेश स्क्रीन पर भी दिखे हैं।

रेलवे स्टेशन पर गाती थीं रानू

रेलवे स्टेशन पर रहती थीं रानू रानू मंडल एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट भरती थीं। उनका गाना गाते हुए 2 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मशहूर हुआ तो फिल्मों से जुड़े लोगों का ध्यान उन पर गया है।

वायरल वीडियो ने बदली जिंदगी

वायरल वीडियो ने बदली जिंदगी

रानू पश्चिम बंगाल के राणाघाट की रहने वाली हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर गाने गाकर वो पेट भरती थीं। गाना सुनकर लोग दस-पांच रुपए उनको दे जाते थे, जिससे वो खाना ले लेती थीं। अतींद्र नाम के शख्स ने गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो उनकी जिंदगी में बदलाव आया और वो आज फिल्म के लिए गा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+