रानू मंडल को मिला ये बड़ा मौका, रामायण की सीता की फिल्म "सरोजनी" में गाएंगी सारे गाने
मुंबई। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "सरोजनी" को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। "सरोजनी" फिल्म एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका चिखलिया सरोजनी नायडू की भूमिका निभाएंगी। वहीं इस फिल्म के लिए सारे गाने रातों रात स्टार बनी रानू मंडल गाएगी।
Recommended Video

रानू मंडल फिल्म सरोजनी में गाएंगी सारे गाने
रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल के सुरीली आवाज में गाए गाने का वीडियो वायरल होने के बाद वो रातोंरात स्टार बन गईं थी अब उन्हें एक और बड़ा ब्रेक मिला है। दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी है। उन्होंने लिखा, "मेरी फिल्म सरोजिनी में धीरज मिश्रा द्वारा लिखित गाने रानू मंडल द्वारा गाए जाएंगे।" दीपिका ने रानू मंडल का एक वीडियो भी शेयर किया है।

रानू मंडल ने ये बड़ा ऑफर मिलने पर बोली ये बात
दीपिका चिखलिया द्वारा साझाा किए गए इस वीडियो में, रानू मंडल बता रही है कि वह धीरज मिश्रा के साथ काम कर रही है। वह सरोजिनी का गीत गा रही है। फिल्म के सभी गाने गाएगी। रानू मंडल ने आगे कहा मुझे उम्मीद है कि मुझे जो प्यार और सम्मान मिला है, वही आप मुझे देते रहेंगे। "
My movie ....Sarojini ...written by Dhiraj Mishra songs to be sung by ranu Mandal @DhirajM61408582 pic.twitter.com/a6TpbrfT7G
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) November 10, 2020
लता मंगेशकर भी रानू मंडल की आवाज की कर चुकी हैं तारीफ
बता दें पहले दीपिका ने फिल्म के बारे में कहा था," मुझे सरोजिनी नायडू का बायो-पिक ऑफर मिला है, हालांकि, मैंने अभी तक साइन नहीं किया है। फिल्म धीरज मिश्रा द्वारा लिखी गई है और वह निर्देशित करेंगे। वहीं रानू मंडल के बारे में बात करते हुए, रेलवे स्टेशन में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद वह रातोंरात स्टार बन गई। लता मंगेशकर का प्यार रानू मंडल को मिला। रातोंरात स्टार बनने वाली रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने भी उन्हें गाना गाने का मौका दिया। उन्होंने हिमेश के साथ गाना गाया। आज, रानू एक लोकप्रिय नाम बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications