पेगासस जासूसी मामले पर पत्रकारों ने पूछा रंजन गोगोई से सवाल, मिला ये जवाब

पेगासस जासूसी मामले पर पत्रकारों ने पूछा रंजन गोगोई से सवाल, मिला ये जवाब

नई दिल्ली, 20 जुलाई: पेगासस जासूसी कांड को लेकर पूरे देश में विवाद हो रहा है। मानसून सत्र में विपक्ष इस मुद्दे पर बहस कर रह है। वहीं इस मामले पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। असल में पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर 2019 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला और उसके परिवार वालों के फोन नंबर उस लिस्ट में पाए गए हैं, जिनकी जासूसी पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए की गई थी। रंजन गोगोई पर आरोप लगाने वाली महिला सुप्रीम कोर्ट की कर्मचारी है। रंजन गोगोई ने आज (मंगलवार 20 जुलाई) इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

रंजन गोगोई बोले- 'मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा'

रंजन गोगोई बोले- 'मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा'

जब पत्रकारों ने रंजन गोगोई से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला के फोन की जासूसी और पेगासस जासूसी कांड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ''मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं इस मामले में कुछ भी नहीं बोलना चाहता हूं।'' बता दें कि नवंबर 2019 में जस्टिस गोगोई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद से रिटायर हुए थे। फिलहाल वो सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए गए मनोनीत सांसद हैं।

रंजन गोगोई ने यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों का खंडन किया था और उन्हें पूरी तरह से झूठा और निंदनीय बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि आरोप ''न्यायपालिका की स्वतंत्रता" पर हमला है और "भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय को निष्क्रिय करने" के लिए एक "बड़ी साजिश" है

पेगासस जासूसी केस: रिपोर्ट में किया गया ये दावा

पेगासस जासूसी केस: रिपोर्ट में किया गया ये दावा

'द वायर' ने अब तक की जो रिपोर्ट जारी की है, उसके अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, दो केंद्रीय मंत्री, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी और कुछ 40 पत्रकारों के नाम जासूसी लिस्ट में थे। इस लिस्ट में जस्टिस गोगोई पर 2019 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सुप्रीम कोर्ट की उस महिला कर्मचारी का नाम भी है।

दावा: महिला के फोन के साथ की गई थी छेड़छाड़

दावा: महिला के फोन के साथ की गई थी छेड़छाड़

हालांकि 'द वायर' ने यह पक्के तौर पर दावा नहीं किया है कि महिला समेत उनके परिजनों के 11 लोगों की जासूसी कई थी। उनके फोन की फोरेंसिक जांच नहीं होने की वजह से फोन के इंटरसेप्ट करने के बारे में दावा नहीं किया जा सकता है। लेकिन ये साफ है कि जासूसी वाली लिस्ट में उस महिला का नंबर था।

वायर ने यह भी कहा कि निगरानी के लिए संभावित लक्ष्य के रूप में महिला के तीन फोन नंबर चुने गए हैं। महिला के पति और उसके दो भाइयों समेत आठ अन्य फोन नंबर भी निगरानी के लिए संभावित उम्मीदवारों के रूप में चिह्नित किए गए थे। द वायर ने संभावना जताई है कि गोगोई पर आरोप लगाने वाली महिला के फोन से छेड़छाड़ की गई थी और उसके वकीलों के साथ उसकी बातचीत को ट्रैक किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+