रणदीप हुड्डा ने की आलिया की तारीफ तो रंगोली बोलीं- 'करण जौहर का चाटुकार है तू'

नई दिल्ली। एक दूसरे को लेकर बार बार मीडिया के सामने विवादित बयान दे रहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत और आलिया भट्ट के विवाद में अब रणदीप हुड्डा भी लपेटे में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में रणदीप ने ट्विटर पर आलिया भट्ट के काम का तारीफ करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कंगना पर निशाना साधा था। उनका इतना करना था कि कंगना की बहन रंगोली चंदेल उनपर टूट पड़ी और ऐसी जली कटी सुनाई कि कोई भी हैरान रह जाए।

क्या बोले रणदीप कि रंगोली ने लताड़ा?

रणदीप हुड्डा ने आलिया को टैग कर ट्विटर पर लिखा था- 'प्रिय आलिया, मैं बहुत खुश हूं कि तुम किसी भी कामचलाऊ और लगातार विक्टिम बन रही एक्ट्रेस के विचारों से खुद को और अपने काम को प्रभावित नहीं होने दे रही हो। खुद को बेहतर बनाने के तुम्हारे प्रयासों से मैं बहुत खुश हूं।' इसपर आलिया ने प्यार इमोजी बनाकर रणदीप का स्वागत किया। इस पर तो मानों रंगोली का गुस्सा बुरी तरह फूट पड़ा।

'करण जौहर का चाटुकार है तू'

रणदीप का ट्ववीट देखते ही रंगोली समझ गईं कि उनकी निशाना उनकी बहन कंगना पर है। फिर क्या था वे रणदीप पर टूट पड़ीं। उन्होंने बेहद तंज भरी टोन में लिखा- आलिया बेबी को बचाने के लिए नेपोटिज्म गैंग की खुद की हिम्मत नहीं हुई तो तुझे आगे कर दिया। मैं जानती हूं कि फिल्म उंगली के समय तूने कंगना को कितना परेशान किया था और कितना बड़ा चाटुकार है तू करण जौहर का।

'भाई तू तो परमानेंट फेलियर है'

इसके बाद रंगोली थमी नहीं उन्होंने अलगे ट्वीट में लिखा- 'मगर फिर भी तेरा कुछ नहीं हुआ। कम से कम आलिया जैसे लोग चमचागिरी के दम पर सफल तो हैं, भाई तू तो परमानेंट फेलियर है।'

'मणिकर्णिका' से 'गली बॉय' की तुलना पर भड़की थीं कंगना

'मणिकर्णिका' से 'गली बॉय' की तुलना पर भड़की थीं कंगना

दरअसल कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' की सफलता के बाद एक एंटरटेनमेंट साइट ने आलिया की फिल्म 'गली बॉय' से उसकी तुलना करते हुए एक पोल कंडक्ट किया। पोल के बाद जब कंगना को बताया गया कि वे आलिया से बस थोड़े मार्जिन से जीती हैं तो कंगना भड़क गईं और बोलीं 'आलिया से मेरा कम्पेयर क्यों है। गली बॉय में उनकी एक्टिंग इतनी खास नहीं थी। उन्होंने वही मुंहफट लड़की का किरदार निभाया था जो वो निभाती आ रही हैं।'

आलिया ने प्यार से दिया था कंगना का बात का जवाब

आलिया ने प्यार से दिया था कंगना का बात का जवाब

कंगना की इस बात के जवाब में आलिया ने बहुत ही प्यार से बिना कोई गुस्सा जाहिर किए कहा था कि- 'मैं कंगना के काम की बहुत इज्जत करती हूं और उनके विचारों का सम्मान करती हूं। अगर उन्हें ऐसा लग रहा है तो इसकी कोई वजह रही होगी। मैं इस कमेंट की जगह ये याद करना चाहूंगी कि उन्होंने राजी के समय मेरी कितनी तारीफ की थी। मैं अपने काम पर फोकस करूंगी और कोशिश करूंगी की ऐसा कुछ करूं कि वो मेरी तारीफ करें।'

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+